Home » ताजा खबरें » पंजाब CM भगवंत मान के घर हुई EC की रेड! रिटर्निंग ऑफिसर ने बताया क्या है पूरा मामला ?

पंजाब CM भगवंत मान के घर हुई EC की रेड! रिटर्निंग ऑफिसर ने बताया क्या है पूरा मामला ?

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिश ने ट्वीट कर लिखा, वाह री भाजपा! दिल्ली वाले 5 तारीख को जवाब देंगे। 5 फरवरी को होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले राजधानी में राजनीति पूरे चरम पर है। आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिल्ली स्थित घर पर गुरुवार को चुनाव आयोग ने छापा मारा। आयोग की टीम कपूरथला हाउस तलाशी लेने पहुंची। वहीं, आप के आरोप पर चुनाव आयोग ने कहा कि हमने कोई छापा नहीं मारा। आयोग एजेंसियों के काम में हस्तक्षेप नहीं करता है। इस कार्रवाई पर दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिश ने ट्विटर पर लिखा, दिल्ली पुलिस भगवंत मान के दिल्ली के घर पर रेड करने पहुंच गई है। भाजपा वाले दिन दहाड़े पैसे, जूते, चद्दर बांट रहे हैं, वो नहीं दिखता। बल्कि एक चुने हुए मुख्यमंत्री के निवास पर रेड करने पहुंच जाते हैं। वाह री भाजपा! दिल्ली वाले 5 तारीख को जवाब देंगे। बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दिल्ली में लगातार चुनाव प्रचार कर रहे हैं। वह लंबे समय से दिल्ली में ही डेरा डाले हुए हैं और आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों के लिए वोट मांग रहे हैं। रिटर्निंग ऑफिसर ओ.पी. पांडे ने कहा कि cVIGIL ऐप से शिकायत मिली है कि कपूरथला हाउस से धन वितरण किया जा रहा है। यहां जांच के लिए हमारी फ्लाइंग स्क्वायड टीम आई थी। हमें बताया गया कि हम यहां (कपूरथला हाउस) की जांच कर सकते हैं। कमरों के दरवाजों पर ताले लगे थे। इसलिए तलाशी नहीं ली जा सकी। दिल्ली में पंजाब के मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास कपूरथला हाउस पर चुनाव आयोग की रेड पर आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त दी है। आप नेताओं ने इसे बदले की भावना से प्रेरित कार्रवाई बताया। इस घटना पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट किया कि आज दिल्ली पुलिस के साथ चुनाव आयोग की टीम दिल्ली में मेरे घर कपूरथला हाउस पर रेड करने पहुंची है। दिल्ली के अंदर भाजपा वाले खुलेआम पैसे बांट रहे हैं पर दिल्ली पुलिस और चुनाव आयोग को कुछ नहीं दिख रहा है। दिल्ली पुलिस और चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर पंजाबियों को बदनाम कर रही है। आप पंजाब के प्रधान अमन अरोड़ा ने कहा कि भाजपा हार से डरी हुई है इसलिए चुनाव का माहौल खराब करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता प्रवेश वर्मा लगातार पैसे बांट रहे हैं, लेकिन चुनाव आयोग ने उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग का रवैया बहुत भेदभाव वाला है। वह खुले तौर पर भाजपा का समर्थन कर रही है। अरोड़ा ने भाजपा उम्मीदवार कैलाश गहलोत का भी उदाहरण दिया और कहा कि किस तरह वह अपने चुनाव कार्यालय में लोगों को पैसे बांट रहे थे।

Leave a Comment

Gallery not found12
[democracy id="1"]
[adsforwp id="47"]