Home » Uncategorized » मुख्यमंत्री ने मल्लिकार्जुन खरगे के साथ की भेंट,महाकुम्भ में हुई भगदड़ पर जताया दुख…

मुख्यमंत्री ने मल्लिकार्जुन खरगे के साथ की भेंट,महाकुम्भ में हुई भगदड़ पर जताया दुख…

लाइव हिमाचल/शिमला:बुधवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नई दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान सरकार और संगठन से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों के बारे में अवगत करवाया। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुम्भ के दौरान हुई भगदड़ की घटना पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से इस हादसे के कारण जान गंवाने वाली दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने तथा परिवारजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हादसे में चोटिल श्रद्धालुओं के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *