Home » मनोरंजन » शांतिपूर्ण जगह में घूमने का लेना चाहते हैं आनंद तो कांगड़ा की राजगुंधा घाटी है सबसे बैस्ट…

शांतिपूर्ण जगह में घूमने का लेना चाहते हैं आनंद तो कांगड़ा की राजगुंधा घाटी है सबसे बैस्ट…

लाइव हिमाचल/कांगड़ा:राजगुंधा घाटी एक छोटी और शानदार वैली है जो हिमाचल प्रदेश के बरोट के पीछे स्थित है। इस घाटी में कुक्कर गुंधा, राजगुंधा और बाराग्रण समेत कई सारे गांव हैं। समुद्र तल से 2,700 मीटर की ऊँचाई पर स्थित राजगुंधा वैली उह्ल नदी के किनारे स्थित है। राजगुंधा से आप पलाचक, थमसर पास और बारा भंगाल का ट्रेक कर सकते हैं। इस घाटी के चारों तरफ हरियाली और शानदार पहाड़ के नजारे देखने को मिलते हैं। अगर आप हिमाचल प्रदेश के किसी कम लोकप्रिय और शांत जगह पर आना चाहते हैं तो राजगुंधा घाटी आपके लिए एकदम परफेक्ट जगह है।राजगुंधा वैली पहुँचने के दो तरीके हैं और रास्ते भी दो हैं। एक तो आप वाया रोड राजगुंधा पहुँच सकते हैं और दूसरा आप ट्रेक करके राजगुंधा जा सकते हैं।वाया रोड राजगुंधा जाना चाहते हैं तो उसके दो रास्ते हैं एक बरोट होते हुए और दूसरा बिलिंग होते हुए। सबसे पहले आप बिर से बरोट पहुँचिए। बरोट से राजगुंधा 22 किमी. की दूरी पर है। आप अपनी गाड़ी के साथ राजगुंधा पहुँच सकते हैं। ये लंबा और आसान रास्ता है। बिलिंग से राजगुंधा सिर्फ 16 किमी. की दूरी पर है लेकिन ये रास्ता पूरा खराब है। रास्ता पूरा ऑफरोड है कीचड़ और पथरीला है।यदि आप ट्रेक करके राजगुंधा जाना चाहते हैं तो बिलिंग से 16 किमी. का ट्रेक शुरू होता है। जिसे करने में आपको 4-5 घंटे का समय लगेगा। वहीं अगर आप बरोट से ट्रेक करना चाहते हैं तो बाराग्रन गांव पहुँचिए। वहाँ से 4 किमी. का ट्रेक राजगुंधा के लिए शुरू होता है। आप 1 घंटे में इस ट्रेक को पूरा कर लेंगे। राजगुंधा से कई फेमस ट्रेक शुरू होते हैं। जिनमें पलाचक वैली, थमसर पास और बारा भंगाल का ट्रेक शामिल है। अगर आपके पास समय की कमी है तो पलाचक वैली का ट्रेक कर सकते हैं। राजगुंधा से पलाचक 7 किमी. की दूरी पर है। इस ट्रेक में आप घने जंगलों से होकर गुजरेंगे। साथ ही रास्ते में कई सारे छोटे-छोटे झरने मिलेंगे। राजगुंधा का राजमा बहुत फेमस है, आपको लोकल लोगों से देने का आग्रह भी कर सकते हैं। पैदल घूमते हुए कई ऐसी चीजें देखने को मिलेंगी जिसके बारे में कम लोगों को पता है। राजगुंधा वैली में आप खूबसूरत नजारों के बीच कैंपिंग भी कर सकते हैं। आप खुद का टेंट यहाँ लगा सकते हैं। इसके अलावा राजगुंधा में कई सारी कैंपिंग साइट्स हैं जिनमें आप ठहर सकते हैं। । राजगुंधा में उह्ल नदी बहती है। राजगुंधा के आसपास कई जगहें हैं जिनको आप एक्सप्लोर कर सकते हैं। उन्हीं में से एक है, बरोट। राजगुंधा से बरोट 22 किमी. की दूरी पर है। देवदार के जंगल और पहाड़ों से घिरा बरोट एक छोटा-सा गांव है। यहाँ पर आप उह्ल नदी के किनारे फिशिंग कर सकते हैं। बिर बिलिंग दुनिया भर में पैराग्लाइडिंग के लिए जाना जाता है। इसके अलावा बिर में कई मठ हैं जिनको देख सकते हैं। साथ में कई शानदार कैफे हैं जिनको आप एक्सप्लोर कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12