Home » ताजा खबरें » धर्मशाला में वन विभाग ने हरित क्रांति अभियान किया शुरू…

धर्मशाला में वन विभाग ने हरित क्रांति अभियान किया शुरू…

इस अभियान के तहत वन विभाग 70 प्रकार के पौधे लोगों को बांटेगा। यह हरित क्रांति अभियान वनों के संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।वन विभाग ने पहले भी कई अभियान चलाए हैं, चाहे वह पर्यावरण संरक्षण से संबंधित हो या जल संरक्षण से।

लाइव हिमाचल/धर्मशाला:हिमाचल वन विभाग सर्कल धर्मशाला ने वनों को बचाने और पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया है।इस अभियान के तहत वन विभाग 70 प्रकार के पौधे लोगों को बांटेगा। यह हरित क्रांति अभियान वनों के संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।वन विभाग ने पहले भी कई अभियान चलाए हैं, चाहे वह पर्यावरण संरक्षण से संबंधित हो या जल संरक्षण से।वन विभाग हमेशा ऐसे अभियान चलाता रहता है जो समाज और प्रकृति के लिए लाभकारी होते हैं। धर्मशाला वन विभाग ने हरित क्रांति पर आधारित एक विशेष अभियान शुरू किया है।हिमाचल प्रदेश, जो हरियाली के लिए जाना जाता है, बढ़ते प्रदूषण और वनों के कटाव के कारण प्रदूषण से अछूता नहीं रहा है।ऐसे में यह जरूरी है कि हम पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम बढ़ाएं और अपनी धरोहर को बचाएं।वन विभाग द्वारा चलाए जा रहे हरित क्रांति अभियान के बारे में जानकारी देते हुए डीएफओ धर्मशाला दिनेश शर्मा ने बताया कि वनों के संरक्षण और संवर्धन के लिए वन विभाग कई कार्यक्रम चलाता रहता है।इस बार भी पर्यावरण संरक्षण के लिए विशेष रूप से पौधे लगाने का अभियान चलाया जाएगा।इसके तहत धर्मशाला के जंगलों में 70 प्रकार के पौधे लोगों को बांटे जाएंगे।वितरित किए जाने वाले पौधों में कुछ फलदार और कुछ औषधीय गुणों वाले पौधे होंगे।उन्होंने लोगों से अपील की है कि जितनी आवश्यकता हो, उतने ही पौधे लें।

Leave a Comment

[democracy id="1"]