Home » ताजा खबरें » दिल्ली में 4 मंजिला इमारत गिरी, 2 लोगों की मौत,12 रेस्क्यू किए… गए

दिल्ली में 4 मंजिला इमारत गिरी, 2 लोगों की मौत,12 रेस्क्यू किए… गए

Burari Building Collapse: दिल्ली के बुराड़ी इलाके में सोमवार (27 जनवरी) को चार मंजिला इमारत गिरने से बड़ा हादसा हो गया था. मलबे में लगभग 20 लोगों के फंसे होने की आशंका थी, जिसके बाद से वहां बचाव कार्य जारी है. अब तक 2 बच्चों समेत 12 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है. अब दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी है कि इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है. दिल्ली के बुराड़ी में इमारत ढहने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. मामला बुराड़ी में कौशिक एन्क्लेव का है, जहां 200 गज क्षेत्र में हाल ही में बनी 4 मंजिला इमारत ढह गई थी. इसको लेकर सीएम आतिशी ने दुख जताया था और सोशल मीडिया पोस्ट किया था. पोस्ट में उन्होंने लिखा, “बुराड़ी में इमारत गिरने की यह घटना बेहद दुखद है. मैंने स्थानीय प्रशासन से बात की है कि राहत और बचाव कार्य तेज़ी से सुनिश्चित किया जाएं. प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता दी जाएगी. मनोज तिवारी ने लगाया लापरवाही का आरोप सोमवार की रात, इमारत ढहने की खबर मिलने के बाद बीजेपी सांसद मनोज तिवारी भी घटनास्थल पर पहुंचे थे. यहां आकर उन्होंने दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, “इसमें कोई संदेह नहीं है कि यह बहुत बड़ी लापरवाही है. एक नवनिर्मित चार मंजिला इमारत भरभरा कर ढह जाती है. यहां आकर दिख रहा है कि यहां कोई सुविधा नहीं है. जो भी जिम्मेदार होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12