Home » ताजा खबरें » दिल्ली चुनाव में होगी ‘बिहारी बाबू’ की एंट्री, AAP का प्रचार करेंगे शत्रुघ्न सिन्हा…

दिल्ली चुनाव में होगी ‘बिहारी बाबू’ की एंट्री, AAP का प्रचार करेंगे शत्रुघ्न सिन्हा…

Shatrughan Sinha Campaign for AAP : तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सासंद शत्रुघ्न सिन्हा दिल्ली में पांच फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी (आप) के लिए प्रचार करेंगे। टीएमसी के सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि आसनसोल से TMC सांसद सिन्हा एक और दो फरवरी को कम से कम तीन निर्वाचन क्षेत्रों में आप के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल का नयी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र, मुख्यमंत्री आतिशी का कालकाजी निर्वाचन क्षेत्र और मनीष सिसोदिया का जंगपुरा निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। TMC का मानना है कि अभिनेता एवं राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा दिल्ली के पूर्वांचली मतदाताओं को आम आदमी पार्टी की ओर आकर्षित कर सकते हैं। पूर्वांचली का तात्पर्य बिहार और उत्तर प्रदेश से आए प्रवासियों से है। पूर्वांचलियों की शहर में खासी संख्या है। सूत्रों ने बताया कि TMC के कुछ और नेता दिल्ली में चुनाव प्रचार में शामिल हो सकते हैं। TMC ने दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी को अपना समर्थन देने की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12