Home » ताजा खबरें » बर्फबारी से ऊपरी शिमला प्रभावित, फिर बिगड़ेगा माैसम…

बर्फबारी से ऊपरी शिमला प्रभावित, फिर बिगड़ेगा माैसम…

लाइव हिमाचल/शिमला:हिमाचल प्रदेश में सोमवार को ऊंचे व मध्यम पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी और बारिश देखने को मिली। वहीं, प्रदेश के निचले क्षेत्रों में बादल छाए रहे जिससे की तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार से मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है। निचले पहाड़ी क्षेत्रों में 7 और 8 जनवरी को अलग-अलग स्थानों पर घना कोहरा छाया रहेगा जिससे लोगों को परेशानी हो सकती है।मौसम विभाग ने 7 जनवरी से 10 जनवरी तक मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। इस दौरान प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर धूप खिली रहेगी। हालांकि प्रदेश के निचले पहाड़ी क्षेत्रों में कोहरे के कारण धूप देरी से निकलेगी जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने 10 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के एक बार फिर सक्रिय होने की संभावना जताई है जिसके कारण 11 जनवरी से एक बार फिर मौसम करवट लेगा। मौसम विभाग ने 11 जनवरी को प्रदेश में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।शिमला में न्यूनतम तापमान 4.2, सुंदरनगर 3.6, भुंतर 1.6, कल्पा -3.0, धर्मशाला 6.2, ऊना 5.0, नाहन 8.6, पालमपुर 2.2, मनाली -0.1, कांगड़ा 4.7, मंडी 5.2, बिलासपुर 6.5, हमीरपुर 7.2, डलहाैजी 3.6, कुफरी -0.1, कुकुमसेरी -7.8, नारकंडा -1.5, भरमाैर 1.2, रिकांगपिओ 0.2, सेऊबाग 0.5, बरठीं 6.4, कसाैली 6.5, सराहन 4.0, ताबो -8.7 व बजाैरा में 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *