Home » ताजा खबरें » हिमाचल में दौड़ेंगी 321 नई इलेक्ट्रिक और वोल्वों बसें, लंबे रूट का सफर होगा वर्ल्ड क्लास

हिमाचल में दौड़ेंगी 321 नई इलेक्ट्रिक और वोल्वों बसें, लंबे रूट का सफर होगा वर्ल्ड क्लास

शिमला: हिमाचल प्रदेश के लोगों को बसों की कमी नहीं खलेगी। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के बेड़े में जल्द ही 24 नई वोल्वों व 297 ई-बसें शामिल होने जा रही है। निगम ने इन बसों की खरीद के लिए दिसंबर महीने में टैंडर जारी कर निविदाएं मांगी थी। बीते रोज इसकी खरीद को मंजूरी दे दी गई है। मार्च महीने में निगम के बेड़े में 24 वोल्वों शामिल हो जाएगी। बीएस-6 माॅडल की ये बसें शामिल है।

इन रूट पर चलेंगी बसें

इन्हें शिमला, मनाली, धर्मशाला, डलहौजी, चंबा, बीड़, हमीरपुर, रिवालसर और चिंतपूर्णी से दिल्ली व अन्य क्षेत्रों के लिए चलाने की योजना है। वोल्वों में पैनिक बटन, ट्रैकिंग सिस्टम, वाईफाई, थाई रेस्ट, फुट रेस्ट व यूएसबी मोबाइल चार्जर की सुविधा भी है। दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण और ग्रैप यानि ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के तहत इन बसों की खरीद की गई है। जबकि 297 ई-बसों की खरीद को भी मंजूरी दे दी है। इन बसों के लिए भी दिसंबर महीने में ही टैंडर जारी की थी।

बसों को लाने के लिए लगेंगे 3 से 6 महीने

हालांकि, ई-बसें आने में करीब 3 से 6 महीने लगेंगे। ई-बसों का यह ऑर्डर काफी बड़ा है। सरकार की तरफ से इन बसों की खरीद को पहले ही मंजूरी मिल चुकी है। यह बसें लोकल और लंबे रूटों पर चलेंगी। निगम 327 ई बसें खरीदने के लिए टैंडर जारी किया था। इसमें 297 श्रेणी-1 व 30 श्रेणी-3 की बसें हैं। टाइप थ्री बसों की खरीद में अभी कुछ समय लगेगा। इन बसों की खासियत यह होगी कि इन्हें लंबी दूरी के रूटों पर भी आसानी से चलाया जा सकेगा। एक बस की कीमत करीब सवा करोड़ से भी अधिक है। बसों की खरीद के लिए निगम की व्हीकल परचेज कमेटी बसों की स्पेसिफिकेशन (विशेष विवरण) निर्धारित किया है। पिछली बसों के मुकाबले इसमें कुछ बदलाव किए गए हैं ताकि यात्रियों को सामान रखने की सुविधा व बैठने की उचित व्यवस्था इसमें मिले। मौजूदा समय में शिमला, धर्मशाला सहित अन्य जिलों में टाइप-वन बसें चल ही रही हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव परिवहन आरडी नजीम ने कहा कि बसों की खरीद की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही बसें निगम के बेड़े में शामिल होना शुरू हो जाएगी।

कितना होगा माइलेज

टाइप वन इलेक्ट्रिक बस एक बार चार्ज करने के बाद 80 से 100 किलोमीटर तक चल सकती है। टाइप थ्री बस की क्षमता एक बार चार्ज करने के बाद 200 से 250 किलोमीटर चलने की है। टाइप थ्री बस चार्जिंग में टाइप-वन से कम समय लेती है। निगम जो टाइप वन की बसें खरीद रहा है ये भी अत्याधुनिक है। यानि इसमें फास्ट चार्जिंग की सुविधा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12