Home » ताजा खबरें » दून युवा हेल्प ग्रुप ने पीड़ित मानवता की सेवा के लिए बढ़ाया हाथ ,चारों तरफ हो रही प्रशंसा…

दून युवा हेल्प ग्रुप ने पीड़ित मानवता की सेवा के लिए बढ़ाया हाथ ,चारों तरफ हो रही प्रशंसा…

Oplus_131072

. समाजिक संस्था दून युवा हेल्प ग्रुप ने 55 वर्षो से बेघर बजुर्ग व्यक्ति के लिए बनाया शेड

लाइव हिमाचल/सोलन: दून विधानसभा के अंतर्गत गुरद्वारा हरीपुर साहिब से थोड़ा आगे भोगपुर के पास एक गुफा है जहाँ पर एक बजुर्ग लगभग 55 सालो से एक छोटी सी झूगी बना कर रहता हैं बारिश हों ठंड हों उसकी कोई खबर नही लेता था जैसे ही इसकी जानकारी दून युवा हेल्प ग्रुप को मिली तो उन्होंने जा कर जगह का निरीक्षण किया और पाया की यह बात सही है तो दून युवा हेल्प ग्रुप के संचालक प्रिन्स ने तुरंत अपनी टीम के साथ मिलकर बजुर्ग को चदर का शेड बनाने का काम शुरू कर दिया था और शेड बनकर तैयार हों गया हैं दून युवा हेल्प ग्रुप के संचालक प्रिंस ने बताया कि उनका ग्रुप काफी समय से गरीब और असहाय लोगो की मदद कर रहा है। उधर बजुर्ग जितेंद्र ने बताया कि उनकी उम्र 60 वर्ष से उपर है और वह लगभग 55 वर्षो से ऐसे ही टूटी झूंगी मे रह कर अपना जीवन व्यतीत कर रहे है उन्होने दून युवा हेल्प ग्रुप का धन्यवाद किया है दून युवा हेल्प ग्रुप के संचालक प्रिंस ने बताया की उनके लिए बिजली और वृद्धा पेंशन के लिए भी प्रयास करेंगे ताकि वह अपना जीवन अच्छे से व्यतीत कर सके और प्रिंस ने कहा की जैसा आप सभी को पता ही है हरिपुर गुरुद्वारा गुफा के पास एक बजुर्ग बाबा झूंगी बना के रहता था जो की चारों तरफ़ से खुली हुई थी बजुर्ग बाबा उसी में लंबे समय से अपनी ज़िंदगी निकाल रहा था उसके आगे पीछे कोई नहीं है बेसहारा है पता नहीं कितनी कड़कती ठंड,सर्दियां बाबा ने उस झुगी में निकाली होगी ।आज सभी के सहयोग से बुजुर्ग बाबा के लिए टीन का शेड बना दिया गया है प्रिन्स ने अपनी टीम और ग्रुप के साथ जुड़े लोगा का इस पुण्य कार्य के लिए आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12