Home » ताजा खबरें » एक निजी होटल में पर्यटकों की सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस वालों ने की जनरल मैनेजर की ह***त्या…

एक निजी होटल में पर्यटकों की सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस वालों ने की जनरल मैनेजर की ह***त्या…

लाइव हिमाचल/डलहौजी: डलहौजी जिले के बनीखेत क्षेत्र के एक निजी होटल में पुलिस जवान और होटल कर्मचारियों के बीच झड़प हो गई घटना में होटल मैनेजर की मौत हो गई है इसके अलावा एक अन्य कर्मचारी घायल हुआ है जिसका पठानकोट के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं एक पुलिस जवान को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने मामले में नामजद 2 पुलिस कर्मियों को गिरफ्तार कर लिया है तथा हत्या का मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। मंगलवार रात करीब 2 बजे डल्हौजी से पुलिस जवान आए व बनीखेत-डल्हौजी मार्ग पर स्थित नेचर वैली होटल में चले गए यहां होटल का स्टाफ नए साल का जश्न मना रहा था पुलिस जवान भी यहां डांस करने लगे, इस दौरान होटल कर्मचारी व पुलिस जवानों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई बात इतनी आगे बढ़ गई कि वे मारपीट पर उतारू हो गए। वहीं इस घटना में राजेंद्र कुमार (46) पुत्र जलो राम निवासी गांव बलून कैंट जिला चम्बा की मौत हो गई वह होटल में बतौर मैनेजर तैनात था इसके अलावा होटल कर्मी सचिन कुमार निवासी गांव बगढार को भी गंभीर चोटें आई हैं घटना के बाद पुलिस जवान मौके से फरार हो गए होटल के कर्मचारियों ने घायल सचिन कुमार को घटनास्थल से उठाया और उपचार के लिए पठानकोट अस्पताल भिजवाया जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है गुस्साए लोगों ने पठानकोट-चम्बा-भरमौर एनएच पर लगभग छे घण्टे किया चक्का जाम बुधवार को घटना की सूचना मिलते ही बनीखेत व आसपास के क्षेत्र के सैंकड़ों लोग घटनास्थल पर पहुंचे गुस्साए लोगों ने पठानकोट-चम्बा-भरमौर एनएच पर बनीखेत बस स्टैंड में चक्का जाम कर दिया। इस दौरान पुलिस व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की क्षेत्रवासियों ने आरोप लगाया है कि पुलिस जवानों ने होटल कर्मी की बेरहमी से हत्या की है तथा आरोपियों को कड़ी सजा दी जाए तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए एसपी अभिषेक यादव मौके पर पहुंचे और भीड़ को शांत किया एसपी अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है उन्होंने कहा कि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर 2 पुलिस जवानों को गिरफ्तार किया है नूरपुर से पहुंची फोरैंसिक टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए वहीं पुलिस ने चश्मदीदों के बयान दर्ज कर, सीसीटीवी फुटेज व अन्य रिकॉडिर्ंग को भी कब्जे में लिया है पुलिस निष्पक्ष रूप से मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]