Home » ताजा खबरें » हिमाचल वन विभाग के नए मुखिया बने समीर रस्तोगी, डॉ. पवनेश हुए रिटायर…

हिमाचल वन विभाग के नए मुखिया बने समीर रस्तोगी, डॉ. पवनेश हुए रिटायर…

लाइव हिमाचल/शिमला:प्रदेश सरकार ने 1988 बैच के भारतीय वन सेवा अधिकारी, पीसीसीएफ एवं जाइका वानिकी परियोजना के मुख्य परियोजना निदेशक समीर रस्तोगी को वन विभाग के मुखिया का अतिरिक्त दायित्व सौंपा है। इससे संबंधित अधिसूचना सरकार ने बुधवार को जारी की है। विभाग के मुखिया डा. पवनेश कुमार 31 दिसम्बर को सेवानिवृत्त हो गए है। समीर रस्तोगी 1988 से 2019 तक हिमाचल प्रदेश वन विभाग में विभिन्न पदों पर सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान वह डीएफओ, सीसीएफ और अतिरिक्त प्रधान मुख्य अरण्यपाल, मिड हिमालयन परियोजना में क्षेत्रीय परियोजना निदेशक बिलासपुर व वन विकास निगम में उत्कृष्ट पद पर सेवारत थे। उन्होंने फरवरी 2019 से फरवरी 2024 तक केंद्र सरकार की सार्वजनिक उपक्रम राष्ट्रीय कैमिकल्स एंड फर्टीलाइजर लि. मुम्बई में चीफ विजीलैंस ऑफिसर के पद पर सेवाएं दी। बीते 6 अप्रैल, 2024 से जाइका वानिकी परियोजना में मुख्य परियोजना निदेशक के पद पर सेवाएं दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]