Home » Uncategorized » धर्मपुर कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन

धर्मपुर कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन

लाइव हिमाचल/सोलन: सोलन जिला के धर्मपुर कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में कॉलेज के 45 एनएसएस वालंटियर भाग ले रहे हैं। इस शिविर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के साथ आतंरिक गुणवता आश्वासन प्रकोष्ठ, धर्मपुर कॉलेज और कृषि विभाग, हिमाचल प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में प्राकृतिक एवं जैविक खेती में कौशल उन्मुख प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। एनएसएस विशेष शिविर का शुभारंभ अवसर पर कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ राजेंद्र कश्यप ने किया। इस अवसर पर बोलते हुए डॉ. कश्यप ने कहा कि एनएसएस हमें अनुशासन के अलावा साथ काम करने की प्रेरणा देता है, जो एक उपयोगी नागरिक बनने में मददगार साबित होता है। उन्होंने युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहने की सलाह दी। कॉलेज के एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ जगदेव चन्द शर्मा और प्रोफेसर भुवनेश्वरी ने सात दिवसीय शिविर की रूपरेखा प्रस्तुत की। फिजिकल फिटनेस ट्रेनिंग के सत्र में विक्रांत ठाकुर ने स्वयंसेवियों को कराते के महत्व के बारे में बताया। प्रात:कालीन सत्र में वालंटियर्स ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय में कैंपस की झाडिय़ां काटी तथा सफाई की। साथ ही वालंटियर्स ने महाविद्यालय कैंपस में पानी की सभी टंकियां भी साफ़ किया। कॉलेज के प्रोफेसर डॉक्टर सतीश नेगी की उपस्थिति में आतंरिक गुणवता आश्वासन प्रकोष्ठ समन्वयक, राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर डॉक्टर सुनील चौहान ने मुख्य संसाधन व्यक्ति गौरव ठाकुर, खंड तकनीकी प्रबंधक, धर्मपुर ने सभी प्रशिक्षुओं को प्राकृतिक एवं जैविक खेती की बारीकियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। ग्राम पंचायत धर्मपुर के उप-प्रधान अजय कुमार, वार्ड मेंबर ममता शर्मा और जिओ जिंदगी संस्था से मनमोहन सिंह ने वालंटियर्स को समाज में युवा शक्ति को सकारात्मक उर्जा संचारित करते हुए सामुदायिक विकास में अपनी सक्रीय सहभागिता एवं योगदान देने के लिए प्रेरित किया तथा स्वयं को नशे जैसी कुरीतियों से दूर रहने बारे सजग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *