Home » ताजा खबरें » ITI मंडी में होगे 6 जनवरी को साक्षात्कार,रोजगार का मिला सुनहरा मौका…

ITI मंडी में होगे 6 जनवरी को साक्षात्कार,रोजगार का मिला सुनहरा मौका…

लाइव हिमाचल/मंडी: हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में 6 जनवरी को जीएमपी टैक्निकल सोल्यूशन सरकारपा जिला फतेहगढ़ पंजाब के स्टील निर्माता कंपनी के लिए कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। आईटीआई मंडी के प्रधानाचार्य इंजीनियर रविंद्र सिंह बनायाल ने बताया कि 6 जनवरी को होने वाले इंटरव्यू 30 पदों के लिए वैल्डर, फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट ट्रेड में आईटीआई (एनसीवीटी/एससीवीटी) पास उम्मीदवार भाग ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि यह साक्षात्कार युवकों-युवतियों दोनों के लिए होगा। इसके लिए अभ्यर्थियों को दिए गए व्यवसायों में आईटीआई (एनसीवीटी/एससीवीटी) में पास आऊट होना अनिवार्य है। चयनित उम्मीदवारों को कंपनी द्वारा 16,936 रुपए सीटीसी प्रतिमाह दिया जाएगा। इसके अलावा जैसे अन्य सुविधाएं जैसे ईएसआईसी एंपलाई, पीएफ एंपलाई, एलडब्ल्यूएफ एंपलाई की सुविधा भी दी जाएगी। यह चयन ऑन रोल के लिए होगी और कंपनी कैंडिडेट के एक वर्ष अवधि में किए गए कार्य को देखते हुए उन्हें नियमित भी कर सकती है। साक्षात्कार के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को अपने सभी ओरिजिनल दस्तावेजों के साथ 10वीं कक्षा, आईटीआई की मार्कशीट के दो सेट प्रतिलिपियां प्रमाण पत्रों के साथ, आधार कार्ड, आईडी प्रूफ, आधार सीडेड अकाऊंट की 2-2 कापी एंम 3 नवीनतम पासपोर्ट साइज रंगीन फोटोग्राफ साथ लाने होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *