Home » ताजा खबरें » हिमाचल में टूरिस्ट वोल्वो पलटी,10 से ज्यादा घायल, 35 यात्री थे सवार, चंडीगढ़ से शिमला जा रही थी बस…

हिमाचल में टूरिस्ट वोल्वो पलटी,10 से ज्यादा घायल, 35 यात्री थे सवार, चंडीगढ़ से शिमला जा रही थी बस…

लाइव हिमाचल/सोलन: चंडीगढ़-शिमला एनएच 5 पर दिल्ली से शिमला जा रही एक प्राइवेट बस पलट गई. हादसे में बस सवार कई यात्रियों को चोटें आई हैं. घायलों को परवाणु और धर्मपुर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज चल रहा है. सूचना पर मौके पर पुलिस हादसा के कारणों का पता लगा रही है. जानकारी के अनुसार चंडीगढ़-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर सोलन के दतियार और जाबली के बीच एक लग्जरी बस सड़क के बीच पलट गई. गनीमत यह रही कि इसमें किसी का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है. हालांकि, बस में बैठी सवारियों को हल्की चोटें आई हैं. यह हादसा आज सुबह तकरीबन 6:30 बजे हुआ है. बताया जा रहा है कि सुबह तकरीबन 6:30 बजे दतियार और जाबली के बीच एक निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क के बीच पलट गई. यह बस शिमला की ओर जा रही थी. वहीं, जैसे ही बस गिरने का पता स्थानीय लोगों को चला, वे मौके पर पहुंचे. उन्होंने घटनास्थल पर बस में फंसी सवारियों को बाहर निकाला. स्थानीय लोगों ने बस दुर्घटना होने की खबर पुलिस और एंबुलेंस को दी. मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. बता दें कुछ दिन पहले ही सोलन के शमलेच में एक लग्जरी बस का टायर खुल गया था. वहां, भी बड़ा हादसा होने से टला था. वहीं एसपी सोलन गौरव सिंह ने बस दुर्घटना होने की जानकारी दी. एसपी गौरव सिंह ने कहा, “पुलिस को सूचना मिली की दतियार और जाबली के बीच चंडीगढ़-शिमला नेशनल हाईवे पर एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे में कई यात्री घायल हुए हैं. फिलहाल घटना के कारणों का पता लगा रही है. घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *