Home » ताजा खबरें » बर्फबारी को लेकर चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर 24 घंटे तैनात रहेगी पुलिस फोर्स

बर्फबारी को लेकर चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर 24 घंटे तैनात रहेगी पुलिस फोर्स

लाइव हिमाचल/कुल्लू:प्रदेश में बर्फबारी होने के बाद एक बार फिर टूरिस्ट सीजन शुरू हो गया है। पर्यटन नगरी मनाली में भी हजारों की संख्या में सैलानी नए साल का जश्न मनाने के लिए पहुंच रहे हैं। कुल्लू-मनाली पहुंचने के लिए पर्यटक मंडी जिले से होकर ही गुजरते हैं। ऐसे में चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर गाड़ियों की आवाजाही बढ़ गई है।  इस दौरान हाईवे पर जाम की स्थिति पैदा ना हो, इसके लिए मंडी पुलिस ने 35 जवानों को हाईवे पर तैनात किया है। इसके अवाला 28 दिसंबर को 24 और अतिरिक्त जवान इनके साथ जुड़ जाएंगे। साथ ही सभी गाड़ियों पर नजर बनाए रखने के लिए शहर और हाईवे पर लगातार पुलिस टीमें पेट्रोलिंग पर रहेंगी।वहीं, एएसपी सागर चंद ने बताया कि ट्रैफिक कंट्रोल के साथ-साथ यह जवान अन्य गतिविधियों पर भी नजर रखेंगे। ताकि हुंडदंग बाजी व लड़ाई झगड़े जैसी कोई भी घटना सामने ना आए।  उन्होंने पर्यटकों व स्थानीय लोगों से हाईवे पर सुरक्षित व अनुशासनात्मक तरीके से गाड़ी चलाने की अपील की है, ताकि किसी भी तरह की कोई दुर्घटना पेश न आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *