Home » ताजा खबरें » मुकेश अग्निहोत्री 25 दिसंबर को दून विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर…

मुकेश अग्निहोत्री 25 दिसंबर को दून विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर…

लाइव हिमाचल/सोलन: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 25 दिसम्बर, 2024 को सोलन ज़िला के दून विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर आ रहे हैं। मुकेश अग्निहोत्री 25 दिसम्बर, 2024 को प्रातः 10.00 बजे दून विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत चण्डी के गम्बर खड्ड से उठाऊ पेयजल योजना का लोकार्पण करेंगे। उप मुख्यमंत्री तदोपरांत दोपहर 12.30 बजे ग्राम पंचायत नंदपुर के गांव रायपुर जखौली में उठाऊ पेयजल योजना तथा ग्राम पंचायत मानपुरा के ठेडा गांव में नलकूप आधारित सिंचाई योजना का लोकार्पण करेंगे। मुकेश अग्निहोत्री तत्पश्चात दोपहर 01.30 बजे ग्राम पंचायत मलपुर के गांव मलकू माजरा घराट तथा भुड्ड उपरला में नलकूप आधारित सिंचाई योजना का लोकार्पण करेंगे। उप मुख्यमंत्री तदोपरांत दोपहर 02.30 बजे ग्राम पंचायत थाना के धर्मपुर, भूपनगर तथा कोटला में उठाऊ पेयजल योजना एवं धर्मपुर, भूपनगर तथा नारंगपुर में नलकूप आधारित सिंचाई योजना का लोकार्पण करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12
[democracy id="1"]

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की कृष्णा नगर के परिवारों के कल्याण के लिए योजना बनाने पर विचार करेगी सरकारः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की कृष्णा नगर के परिवारों के कल्याण के लिए योजना बनाने पर विचार करेगी सरकारः मुख्यमंत्री

[adsforwp id="47"]