Home » ताजा खबरें » परमवीर सिंह की शहादत: हरोली के जवान ने लेह में दी अपनी जान

परमवीर सिंह की शहादत: हरोली के जवान ने लेह में दी अपनी जान

ऊना : हिमाचल प्रदेश ऊना जनपद के हरोली उपमंडल के गांव बीटन निवासी 35 वर्षीय सेना जवान परमवीर सिंह की लेह लद्दाख में हृदय गति रुकने से मौत हो गई। मृतक जवान की पहचान परमवीर सिंह (35) पुत्र कश्मीर सिंह निवासी बीटन के रूप में हुई है। परमवीर सिंह, जो सेना में 14 वर्षों से सेवाएं दे रहे थे, की मौत की खबर से परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। देश सेवा में डटे सैनिक परमवीर सिंह का पार्थिव शरीर लेह से चंडीगढ़ लाया जाएगा और फिर वहां से बीटन गांव में उनके घर लाया जाएगा, जहां सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बीटन ग्राम पंचायत के उप प्रधान रामलाल ने बताया कि परमवीर सिंह होनहार जवान था। परमवीर की पत्नी प्रीत ने मंगलवार को उसे फोन किया, लेकिन फोन कॉल रिसीव नहीं की। बार बार फोन न उठाने पर प्रीत ने अन्य सैन्य अधिकारियों से संपर्क किया। जांच के बाद पता चला कि परमवीर एक स्टोर में मृत पाए गए थे। मौत का कारण हृदयाघात माना जा रहा है। करीब 14 वर्ष पूर्व 2012 में परमवीर सेना में भर्ती हुआ था। परिवार में उसके पिता कश्मीर सिंह व माता बलवंत कौर का पहले ही निधन हो चुका है। परमवीर का बड़ा भाई चालक है, तो बहन की शादी हो चुकी है। वह अपने पीछे पांच साल के बेटे व पत्नी प्रीत को छोड़ गया है। परमवीर की मौत ने पूरे गांव को गहरे सदमे में डाल दिया है, और उन्हें वीरता और समर्पण के प्रतीक के रूप में याद किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *