Home » ताजा खबरें » शिलाई में आंगनवाड़ी सहायिका के 4 पदों के लिए 30 दिसंबर तक करें आवेदन…

शिलाई में आंगनवाड़ी सहायिका के 4 पदों के लिए 30 दिसंबर तक करें आवेदन…

लाइव हिमाचल/नाहन: बाल विकास परियोजना अधिकारी शिलाई के अन्तर्गत आंगनबाडी केन्द्र धकोली, रोनहाट, नावना व पाव मिनी में आंगनवाड़ी सहायिकाओं के 4 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए पात्र महिला उम्मीदवार 30 दिसंबर तक अपना आवेदन बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय शिलाई में जमा करवा सकते हैं। इन पदों के लिए साक्षात्कार 7 जनवरी को उपमंडलाधिकारी शिलाई के कार्यालय में प्रातः 11 बजे से आयोजित किए जायेंगे। बाल विकास परियोजना अधिकारी शिलाई ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आंगनबाडी केन्द्र धकोली, रोनहाट, नावना के लिए आवेदन कर्ता ग्राम पंचायत क्षेत्र नाया, रास्त व नावना भटवाड़ की सामान्य निवासी होनी चाहिए, जबकि आंगनबाडी केंद्र पाव मिनी के लिए आवेदक केवल आंगनबाडी केंद्र के फीडर एरिया से ही सम्बंधित होनी चाहिए।उन्होंने बताया कि आवेदक की शैक्षणिक योग्यता 10वीं, जमा दो या समकक्ष, आयु 18 से 35 वर्ष परिवार की वार्षिक आय 50 हजार से अधिक नहीं होनी चाहिए, प्रार्थी का आय प्रमाण पत्र तहसीलदार/नायब तहसीलदार अथवा कार्यकारी मैजिस्ट्रेट द्वारा जारी होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *