Home » क्राइम » ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत….

ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत….

लाइव हिमाचल/ऊना: हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना  में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां दौलतपुर से ऊना की ओर जा रही साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। स्टेशन मास्टर को सूचना मिली कि साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में एक व्यक्ति आ गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पाया कि ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो चुकी है। हादसा उपमंडल के शिवपुर के समीप पेश आया है। सूचना मिलने के बाद रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया।मृतक की पहचान हरज्ञान सिंह निवासी उत्तराखंड के रूप में हुई है, जोकि शिवपुर में मजदूरी का कार्य करता था। रेलवे चौकी ऊना के इंचार्ज अजय ऐरी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवा आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *