Home » ताजा खबरें » हिमाचल प्रदेश में विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू, मुद्दों पर तपेगा सदन… सदन

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू, मुद्दों पर तपेगा सदन… सदन

लाइव हिमाचल/धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से धर्मशाला के तपोवन में शुरू हो रहा है। सत्र में कुल चार बैठकें होंगी। सत्र के पहले ही दिन विपक्षी दल भाजपा ने सदन में भ्रष्टाचार और अन्य मुद्दों पर काम रोको प्रस्ताव का नोटिस दिया है। भाजपा ने आज जोरावर मैदान में आक्रोश रैली का आयोजन भी किया है। इसलिए सदन का पहला दिन ही गरमा गर्म रहने की आशंका है। दूसरी तरफ राज्य सरकार ने पहले ही दिन चार नए बिल विधानसभा में रखने का फैसला किया। इसमें सरकारी कर्मचारियों से संबंधित नियमावली में बदलाव किया जा रहा है। पुलिस एक्ट में भी बड़े संशोधन किए जा रहे हैं। पंचायती राज एक्ट में नए वार्डों के गठन को लेकर रास्ता निकाला जा रहा है। राज्य सरकार ने लैंड सीलिंग एक्ट में संशोधन का भी फैसला लिया है जो विवादों में रहा है। यह कदम राधा स्वामी सत्संग ब्यास के भोटा अस्पताल विवाद की वजह से उठाना पड़ रहा है। ध्यान आकर्षण प्रस्ताव के तहत कांगड़ा की दो विधायकों विपिन सिंह परमार और केवल सिंह पठानिया ने मुद्दे उठाए हैं, जबकि नियम 130 के तहत भी दो मामले चर्चा में आएंगे। हिमाचल विधानसभा का डिजिटल प्लेटफॉर्म इस विधानसभा सत्र के साथ बदल रहा है। अब विधानसभा ई विधान के बजाय नेवा ऐप पर चलेगी। नई प्रणाली का मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पहले दिन ही शुभारंभ करेंगे।

Leave a Comment

[democracy id="1"]