Home » ताजा खबरें » संजय कुमार ने 400 मीटर दौड़ में जीता गोल्ड मेडल..

संजय कुमार ने 400 मीटर दौड़ में जीता गोल्ड मेडल..

लाइव हिमाचल/बिलासपुर: बिलासपुर के लूहनु मैदान में 13 से 15 दिसंबर तक दो दिवसीय राज्य स्तरीय मास्टर गेम्स का आयोजन किया गया। इसमें लगभग सभी जिला के 30 वर्ष से ऊपर के आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लिया। वहीं जिला कांगड़ा की तरफ से पालमपुर से संजय कुमार ने 400 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल हासिल किया। वहीं दूसरी गेम जैवलिन थ्रो में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। संजय कुमार एक राष्ट्रीय स्तर के कराटे कोच एवं ए ग्रेड रेफरी भी हैं और कई वर्षों से विभिन्न स्कूलों में जाकर के बच्चों को आत्म रक्षा की ट्रेनिंग भी देते हैं। इससे पहले भी वह कई राज्य स्तरीय और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में कई मेडल हासिल कर चुके हैं। अब उनका चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हो चुका है जो कि अप्रैल महीने में धर्मशाला में होगी। इस प्रतियोगिता का समापन समारोह हिमाचल प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी ने किया। उन्होंने सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहना करके उनका हौसला बढ़ाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *