Home » ताजा खबरें » साहिल पंडित ने प्रदेश के लिए जीता एक और पदक

साहिल पंडित ने प्रदेश के लिए जीता एक और पदक

लाइव हिमाचल/ऊना: जिला ऊना के अम्ब क्षेत्र से संबंधित साहिल पंडित ने राष्ट्रीय पायथन खेलों के संगीत प्रतियोगिता में रजत पदक जीत कर प्रदेश का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता का आयोजन ताऊ देवी लाल स्टेडियम पंचकूला में किया गया था। बीते शनिवार देर सायं इस प्रतियोगिता का परिणाम निकाला गया जिसमें अम्ब क्षेत्र से संबंधित साहिल पंडित ने रजत पदक जीत क्षेत्र के साथ साथ प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। इससे पहले भी प्रदेश विश्वविद्यालय की संगीत प्रतियोगियों में भी साहिल ने दो स्वर्ण पदक हासिल किए थे जिसके बाद उनका चयन राष्ट्रीय स्तर की गायन प्रतियोगिता के लिए किया गया था जो अगले वर्ष होना तय हुई है। इस बीच राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में प्रदेश के लिए पदक जीतने पर क्षेत्र के लोग खुश दिखे। इस जीत के साथ ही साहिल पंडित का अंतराष्ट्रीय पायथन खेलों के गायन प्रतियोगिता के लिए भी चयन किया गया है जो अगले वर्ष ग्रीस में आयोजित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *