लाइव हिमाचल/सोलन: राजकीय उच्च विद्यालय अन्हेच में त्याकन फाउंडेशन द्वारा किशोरियों और महिलाओं को विभिन्न प्रकार के कैंसर रोगों के प्रति जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। आपको बता दें कि इस संस्था ने सैकड़ों कैंसर पीड़ितों का इलाज भी करवाया है। वहीं विद्यालय में प्रबंधन समिति की माता अभिभावकों, छात्र-छात्राओं की माताओं व स्थानीय महिलाओं को कैंसर की शुरूआत में पहचान करना, कैंसर के कारणों, इसके इलाज आदि के बारे में जागरूक किया। इस जागरूकता कार्यक्रम में त्याकन फाउंडेशन की चण्डीगढ़ शाखा की ओर से मिन्नी सिंह सिमरन और शिवाली नाथा मौजूद रही। वहीं इस दौरान ब्रेस्ट कैंसर,सर्वाइकल कैंसर के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई वह इसके अलावा इन्होंने उपस्थित छात्राओं व माताओं को गुड टच, बैड टच के बारे में भी जानकारी दी ताकि सभी लड़कियां बुरे या गलत प्रवृति से पुरुषों के बहकावे में न आएं और अपनी सुरक्षा के प्रति स्वयं जोगरूक हो सकें। इस कार्यक्रम के अंत में निशि कान्त, मुख्याध्यापक राजकीय उच्च विद्यालय अन्हेच ने उपस्थित अभिभावकों का धन्यवाद करते हुए अतिथि वर्ग के द्वारा दी गई जानकारी के लिए उनका तहे दिल से आभार व्यक्त किया। वहीं कार्यक्रम में कोल प्राथमिक पाठशाला की केन्द्र मुख्य शिक्षिका मीना शर्मा, विजय कुमार, राधिका शर्मा, सीमा काटो, मुनिलाल, अशोक कुमार, नीलम, गिरिजा, राकेश कुमार, जीवन सूद वह अन्य अध्यापक गण भी मौजूद रहे।




