Home » ताजा खबरें » गायक अरुण जसटा और सुरेश शर्मा के नाम रही दूसरी सांस्कृतिक संध्या

गायक अरुण जसटा और सुरेश शर्मा के नाम रही दूसरी सांस्कृतिक संध्या

लाइव हिमाचल/रामपुर बुशहर: ज़िला स्तरीय बूढ़ी दिवाली मेला निरमंड की दूसरी सांस्कृतिक संध्या लोक गायकों के नाम रही। इस संध्या में एसजेवीएनएल के रामपुर जल विद्युत परियोजना प्रमुख विकास मारवाह व लूहरी जल विद्युत परियोजना प्रमुख सुनील चौधरी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान उनके साथ परियोजना के मुख्य चिकित्साधिकारी सुरेन व उनकी पत्नी विशेष रूप से उपस्थित रहे। मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया। मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या लोक गायक अरुण जसटा और सुरेश शर्मा के नाम रही। इस संध्या में स्टार लोक गायक सुरेश शर्मा ने ‘गोरा गोरा मुखड़ा’, ‘तेरा देखियो हुआ जिऊंना हराम’, ‘जे तू हेलो हेलो करदी रही बालमा’, ‘तू पहाड़ने पूरी बम लगदी’, ‘फॉग चल रहा है भाई जी’ इत्यादि अपने विभिन्न हिट पहाड़ी गीतों से कार्यक्रम में खूब समां बांधा। वहीं, इस संध्या में लोक गायक अरुण जस्टा ने अपने प्रसिद्ध गीत ‘मुले मलाई बोला होले मलाई बोलो देवी माइये दुर्गे, ‘लुपि लागी छातीये मेरी झुरिये’,’थारे ता हंदे भईये बांग्लू’ गीत से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इससे पूर्व लोक गायक टीआर कश्यप ने ‘थारे ता हंदे भईये बांग्लू’ सहित कई गीतों से रंग जमाया। दूसरी संध्या में लोक गायक नरेश भारती, कुलदेव कौशल सहित कई अन्य स्थानीय गायकों ने भी खूब धमाल मचाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *