Home » ताजा खबरें » ज़िला को क्षय रोग मुक्त बनाने के लिए सभी की भागीदारी आवश्यक : मनमोहन शर्मा

ज़िला को क्षय रोग मुक्त बनाने के लिए सभी की भागीदारी आवश्यक : मनमोहन शर्मा

लाइव हिमाचल/सोलन: उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि ज़िला सोलन में 07 दिसंबर, 2024 से 17 मार्च, 2025 तक राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम अभियान आयोजित किया जाएगा। उपायुक्त सोलन आज यहां ज़िला क्षय रोग उन्मूलन समिति, जिला टी.बी. फॉर्म तथा ज़िला क्षय रोग सह रुग्णता समिति कार्यक्रम के तहत आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। मनमोहन शर्मा ने कहा कि ज़िला सोलन को क्षय रोग मुक्त बनाने के उद्देश्य से ऐसे 01 लाख 30 हजार 614 लोगों की मैपिंग की गई है जो उच्च जोखिम श्रेणी में हैं। यह अभियान 100 दिन तक चलेगाा जिसमें जन भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। अभियान के तहत ज़िला, खंड एवं पंचायत स्तर पर निक्षय शिविर का आयोजन किया जाएगा। निक्षय वाहन को भी पूरे ज़िला में चलाया जाएगा जो ग्रामीण स्तर तक लोगों को क्षय रोग के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ टेस्टिंग भी करेंगे। उन्होंने कहा कि अभियान के लिए एक्स-रे मशीन, गाड़ी एवं अन्य आवश्यक उपकरणों को उपलब्ध करवाया जाएगा ताकि लक्षित जनसंख्या को कवर किया जा सके। उन्होंने अन्य विभागों से भी कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए सहयोग की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि अभियान को सफल बनाने के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा वर्करों को सम्मानित भी किया जाएगा।
उपायुक्त ने कहा कि अभियान को जन-आंदोलन बनाने के लिए लोगों में क्षय रोग के बारे में जागरूकता लाना आवश्यक है। क्षय रोग का इलाज प्रभावी और सुलभ है तथा सरकार इसकी रोकथाम और उपचार के लिए निःशुल्क दवाइयों की सुविधा प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार क्षय रोगी को उपचार के दौरान, पोषण के लिए छः माह तक 1000 रुपये प्रतिमाह भी प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि इस बीमारी को उपचार के माध्यम  से ठीक किया जा सकता है। प्रदेश सरकार टी.बी. उन्मूलन के लिए हर संभव सहायता प्रदान कर रही है।मनमोहन शर्मा ने कहा कि अभियान के तहत ज़िला में जन भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी ताकि ज़िला सोलन को क्षय रोग मुक्त किया जा सके। अभियान के अंतर्गत विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें निर्वाचित प्रतिनिधियों, स्वयं सहायता समूह के साथ-साथ युवाओं की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी। सरकारी कार्यालय में निक्षय शपथ भी दिलाई जाएगी। निक्षय वाहन के माध्यम से लोगों की स्क्रीनिंग तथा क्षय रोग की मशीनी जांच की जाएगी। इस अभियान को सफल बनाने के लिए मीडिया की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी।बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अभियान के अंतर्गत चलने वाली विभिन्न गतिविधियों का विस्तृत ब्यौरा भी प्रस्तुत किया। ज़िला क्षय रोग अधिकारी डॉ. गगन राजहंस ने इस अवसर पर बैठक की कार्यवाही का संचालन करते हुए जानकारी दी कि ‘मेरी जुबानी टी.बी. की कहानी’ के लघु वीडियो क्लिपस बनाकर सोशल मीडिया में वायरल किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य टी.बी. से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना और इस बीमारी के बारे में लोगों को जागरूक करना है।नगर निगम सोलन की अतिरिक्त आयुक्त विमला कश्यप, खण्ड चिकित्सा अधिकारी सायरी डॉ. अजय सिंह, खण्ड चिकित्सा अधिकारी अर्की डॉ. तारा चन्द, खण्ड चिकित्सा अधिकारी बद्दी डॉ. योगेश सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12
[democracy id="1"]

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की कृष्णा नगर के परिवारों के कल्याण के लिए योजना बनाने पर विचार करेगी सरकारः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की कृष्णा नगर के परिवारों के कल्याण के लिए योजना बनाने पर विचार करेगी सरकारः मुख्यमंत्री

[adsforwp id="47"]