Home » Uncategorized » Indian Navy Day 2024: 4 दिसंबर को ही क्यों मनाते हैं भारतीय नौसेना दिवस? जानिए इस दिन का इतिहास और महत्व

Indian Navy Day 2024: 4 दिसंबर को ही क्यों मनाते हैं भारतीय नौसेना दिवस? जानिए इस दिन का इतिहास और महत्व

Indian Navy Day 2024 Date, Theme, History, Significance in Hindi: भारतीय नौसेना दिवस हर साल 4 दिसंबर को पूरे देश में गर्व और सम्मान के साथ मनाया जाता है। देश के प्रति भारतीय नौसेना की सेवा भावना, बहादुरी और समर्पण को इस विशेष दिन के साथ चिह्नित किया जाता है। भारतीय नौसेना दिवस के अवसर पर भारतीय नौसेना के सम्मान में कई कार्यक्रमों और गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। प्रत्येक वर्ष भारत में नौसेना दिवस भारतीय नौसेना के वीर जवानों के सम्मान में मनाया जाता है। इस दिन भारतीय समुद्री क्षेत्र की सुरक्षा में नौसेना की भूमिका को सम्मानित करने के लिए कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इस दिन भारतीय नौसेना के इतिहास, उपलब्धियों और उसके महत्वपूर्ण मिशन पर बात की जाती है। साथ ही नौसेना के विभिन्न शौर्य कार्यों और भविष्य की रणनीतियों पर भी चर्चा की जाती है। इस विशेष अवसर पर भारतीय नौसेना द्वारा विभिन्न समुद्री प्रदर्शन, परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम और अन्य गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। यह दिन उन सभी नौसैनिकों के लिए सम्मान में मनाया जाता है जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने जीवन समर्पित किया है। इस लेख के माध्यम से आइए जानते हैं नौसेना दिवस की तिथि, थीम, इतिहास क्या है। साथ ही हम यह भी जानेंगे कि इस दिन का महत्व क्या है?
4 दिसंबर को क्यों मनाते हैं नौसेना दिवस?

1971 में भारत-पाक के बीच युद्ध हुआ था। इस युद्ध में पाकिस्तान ने 3 दिसंबर को भारतीय हवाई अड्डे पर हमला कर दिया। पाकिस्तानी सेना के आक्रमण हमले का जवाब देते हुए भारतीय नौसेना ने 4 और 5 दिसंबर की रात हमले की योजना बनाई और “ऑपरेशन ट्राइडेंट” को अंजाम दिया। इस दौरान सेना ने पाकिस्तानी नौसेना को भारी नुकसान पहुंचाया। इस मिशन में भारतीय नौसेना का नेतृत्व कमोडोर कासरगोड पट्टणशेट्टी गोपाल राव ने किया। नौसेना की उपलब्धि और प्रयासों को स्वीकार करते हुए 4 दिसंबर को नौसेना दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया।

कब हुई भारतीय नौसेना की स्थापना?

भारतीय नौसेना 1612 में अस्तित्व में आई, जब ईस्ट इंडिया कंपनी ने रायल इंडियन नेवी नाम से नौसेना बनाई। व्यापारिक जहाजों की सुरक्षा के उद्देश्य से ईस्ट इंडिया कंपनी ने एक नौसैनिक दल का गठन किया। स्वतंत्रता के बाद 1950 में इसे भारतीय नौसेना के तौर पर पुनर्गठित किया गया।

नौसेना दिवस का महत्व

भारतीय नौसेना दिवस न केवल भारतीय नौसेना की उपलब्धियों को सम्मानित करता है, बल्कि देशवासियों को अपनी सेना के प्रति गर्व महसूस करने का भी अवसर प्रदान करता है। यह दिन हमें समुद्री सुरक्षा की आवश्यकता और नौसेना की भूमिका को समझने का मौका देता है।

नौसेना दिवस पर आयोजन

नौसेना दिवस के मौके पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होता है। इस दौरान नौसेना के युद्धपोतों की क्षमताओं का प्रदर्शन, सेमिनार, परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से जनता को नौसेना की ताकत और तकनीकी प्रगति से अवगत कराया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12
[democracy id="1"]

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की कृष्णा नगर के परिवारों के कल्याण के लिए योजना बनाने पर विचार करेगी सरकारः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की कृष्णा नगर के परिवारों के कल्याण के लिए योजना बनाने पर विचार करेगी सरकारः मुख्यमंत्री

[adsforwp id="47"]