



रविवार को रोहतांग, बारालाचा, कुंजम व शिंकुला दर्रे में दो इंच से अधिक हिमपात हुआ है। प्रशासन ने रोहतांग सहित कुंजम दर्रा पर्यटकों सहित सभी वाहनों के लिए बंद कर दिया है। वहीं जनजातीय उपमंडल पांगी को चंबा जिले से जोड़ने वाले साचपास मार्ग प्रशासन ने सभी वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया है। मार्ग पर पानी जमना शुरू होने के बाद फिसलन बढ़ गई है। अब अगले वर्ष जुलाई के बाद ही यह मार्ग बहाल होगा।
प्रदेश में तापमान की स्थिति
स्थान | अधिकतम | न्यूनतम |
शिमला | 9.4 | 18.2 |
सुंदरनगर | 4.5 | 25.3 |
भुंतर | 1.8 | 23.5 |
कल्पा | 0.4 | 14.3 |
धर्मशाला | 8.1 | 21.8 |
ऊना | 5.0 | 26.8 |
नाहन | 10.3 | 22.8 |
केलंग | -3.0 | 10.5 |
सोलन | 4.4 | 23.3 |
घटते जलस्तर को लेकर सरकार ने बुलाई समीक्षा बैठक
प्रदेश में दो माह से वर्षा न होने से पेयजल योजनाओं में जलस्तर घटा है। यदि आने वाले दिनों में वर्षा नहीं होती है तो पेयजल आपूर्ति प्रभावित होगी। प्रदेश सरकार ने सचिवालय में इस सप्ताह समीक्षा बैठक बुलाई है। बैठक में पेयजल योजनाओं में पानी की गिरावट की समीक्षा होगी। वर्षा न होने के कारण रबी की फसल की बिजाई नहीं हो रही है। कृषि विभाग की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश के 70 प्रतिशत हिस्से में गेहूं और अन्य फसलों की बिजाई नहीं हुई है।