Home » ताजा खबरें » Vivah Panchami: शादी में आ रही है अड़चनें तो विवाह पंचमी के दिन करें ये काम, मिलेगा अनोखा फल

Vivah Panchami: शादी में आ रही है अड़चनें तो विवाह पंचमी के दिन करें ये काम, मिलेगा अनोखा फल

Vivah Panchami 2024 Upay: विवाह पंचमी की तिथि बहुत ही शुभ माना जाता है. इस बार दिसंबर महीने के 6 तारीख को विवाह पंचमी है. यह तिथि मार्गशीर्ष महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है. मान्यता है कि इसी दिन माता सीता और प्रभु श्रीराम का विवाह संपन्न हुआ था. विवाह पंचमी के दिन केले के पेड़ की पूजा होती है. तो आखिर क्यों होती है इस तिथि के दिन केले के पेड़ की पूजा?

केले का पेड़ होता है शुभ

धार्मिक मान्यता है कि हिंदू धर्म में केले का पेड़ बहुत ही शुभ होता है. इस पेड़ का संबंध भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और गुरु देव बृहस्पति से है. धार्मिक मान्यता है कि विष्णु जी को केले का पेड़ बहुत ही प्रिय है. ऐसे में घर के आंगन या अपने बगीचे में केला लगाने से शुभ फल की प्राप्ति होती है. मान्यता के मुताबिक केले के पेड़ लगाने से घर में सुख-समृद्धि की बरसात होती है.

पूजा से दूर होते हैं दोष

विवाह पंचमी की तिथि पर केले के पेड़ का विशेष महत्व देखा जाता है. ज्योतिष के मुताबिक अगर किसी व्यक्ति को गुरु से संबंधित दोष घेरे हुए है तो वह तुरंत दूर हो जाता है. देवताओं के गुरु यानि कि बृहस्पति को विवाह, संतान और धर्म जैसे विषयों का जानकार माना जाता है. ऐसे में जिन लोगों को विवाह में या संतान प्राप्ति में देरी हो रही है वैसे लोग अगर इस दिन केले के पेड़ की पूजा करते हैं तो उन्हें राहत मिल सकती है.

विवाह पंचमी है शुभ तिथि

यूं तो हिंदू धर्म में विवाह पंचमी की तिथि बहुत ही शुभ मानी जाती है. लेकिन, इस तिथि पर कुछ लोग अपनी पुत्री का विवाह नहीं करते हैं. अगर इसका कारण अगर देखा जाए तो माता सीता और प्रभु श्रीराम का विवाह के बाद संघर्षपूर्ण वैवाहिक जीवन. इसी कारण कई माता-पिता इस तिथि पर अपनी बेटी की शादी नहीं करते हैं।

इस दिन बरसती है सीता-राम की कृपा

वहीं, दूसरी तरफ एक और मान्यता है. इस दिन को लेकर मान्यता है कि विवाह पंचमी पर जो भी माता-पिता अपनी बेटी की शादी करते हैं उसपर माता सीता और भगवान श्रीराम की विशेष कृपा बरसती है. कुछ लोगों का मत है कि अगर किसी को विवाह में दिक्कत आ रही है तो इस दिन कुछ विशेष उपाय कर देने से विवाह में आ रही अड़चनें दूर हो जाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *