Home » Uncategorized » Jharkhand Election Results 2024 LIVE: झारखंड के रुझानों में बहुमत की ओर NDA, विपक्ष को लगेगा झटका?

Jharkhand Election Results 2024 LIVE: झारखंड के रुझानों में बहुमत की ओर NDA, विपक्ष को लगेगा झटका?

Jharkhand Chunav/Election Result 2024 (झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम 2024), ECI Jharkhand Assembly Election Results 2024 Live Updates: झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर आज का दिन बेहद अहम हैं क्योंकि आज चुनाव के नतीजे घोषित होने हैं। राज्य के अलग-अलग काउंटिंग सेंटर्स पर वोटों की गिनती जारी है। राज्य की 81 विधानसभा सीटों पर 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में हुई वोटिंग के बाद, आज यह पता चल जाएगा कि कौन सा गठबंधन अगले 5 साल के लिए झारखंड की सत्ता संभालेगा।राज्य में मुख्य मुकाबला NDA और INDIA गठबंधन के बीच है। NDA में जहां बीजेपी, आजसू, जेडीयू जैसे दल शामिल हैं तो वहीं इंडिया गठबंधन में जेएमएम, कांग्रेस, आरजेडी जैसी मुख्य पार्टियां हैं। अब यह देखना होगा कि राज्य कि जनता हेमंत सोरेन की सरकार एक बार फिर बनवाती है, या एनडीए को 5 साल बाद सत्ता में बिठाती है। पिछले चुनाव में जेएमएम-कांग्रेस ने नतीजों के बाद सरकार बनाई थी और मुख्यमंत्री की कुर्सी झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन ने संभाली थी। अब उनके सामने सरकार बनाने की चुनौती है।

Jharkhand Election Results 2024 LIVE: पिछले चुनाव के क्या थे नतीजा?

झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 के नतीजों की बात करें, तो उसमें JMM ने 30, Congress ने 16 सीटें जीती थीं। बीजेपी ने 25 सीटें जीतीं थी और उसे पिछले चुनाव की अपेक्षा 12 सीटों का नुकसान हुआ था।

07:15 (IST) 23 Nov 2024
Jharkhand Election Results 2024 LIVE: झारखंड के एग्जिट पोल्स में भी दिखा था कांटे का मुकाबला

20 नवंबर को झारखंड में दूसरे चरण की वोटिंग हुई थी और वोटिंग के ठीक बाद आए अलग-अलग न्यूज और सर्वे एजेंसीज के एग्जिट पोल्स में विभिन्न दावे किए जा रहे थे। झारखंड के सभी एग्जिट पोल्स में एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिला था, जो यह संकेत दे रहा है कि आज झारखंड के चुनाव नतीजे काफी दिलचस्प होने वाले हैं।

Jharkhand Election Results 2024 LIVE: झारखंड में बीजेपी गठबंधन को बड़ी बढ़त

झारखंड के अब तक के रुझानों में बीजेपी गठबंधन 28 सीटों पर आगे चल रहा है। दूसरी ओर विपक्षी गठबंधन की बात करें तो वे 11 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

08:31 (IST) 23 Nov 2024
Jharkhand Election Results 2024 LIVE: कांग्रेस नेता ने किया बड़ी जीत का दावा

झारखंड की मतगणना पर कांग्रेस नेता राकेश सिन्हा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि परिणाम हमारे पक्ष में आएंगे। जनता ने ‘महागठबंधन’ के प्रत्याशियों को अपना समर्थन, प्यार और आशीर्वाद दिया है। झारखंड की जनता ने बता दिया है कि वे ‘बंटोगे तो काटोगे’ जैसे नारे लगाने वालों को स्वीकार नहीं करने वाली हैं। बीजेपी लोकसभा में दावा करती थी कि उन्हें 400 सीटें मिलेंगी। स्थिति यह है कि सरकार बैसाखी के सहारे चल रही है। झारखंड में BJP 7-8 सीटों से सिमट जाएगी। किसी रिसॉर्ट की जरूरत नहीं पड़ेगी। झारखंड की यह धरती बहुत सख्त है और BJP लगातार ‘ऑपरेशन लोटस’, ईडी, इनकम टैक्स और CBI के जरिए इस धरती को गिराने की कोशिश करती रही है।

08:14 (IST) 23 Nov 2024

Jharkhand Election Results 2024 LIVE: झारखंड में बीजेपी को बढ़त

झारखंड में वोटों की गिनती शुरू होने के साथ ही रुझान सामने आने लगे हैं। अब तक आए 9 सीटों के रुझान में 6 सीटों पर बीजेपी गठबंधन आगे हैं, जबकि तीन सीटों पर विपक्षी गठबंधन को बढ़त है।

08:10 (IST) 23 Nov 2024
Jharkhand Election Results 2024 LIVE: झारखंड में वोटों की गिनती शुरू

झारखंड विधानसभा चुनाव नतीजों को लेकर चुनाव आयोग ने वोटों की गिनती शुरू कर दी है और धीरे-धीरे जनता के फैसले के रुझान भी सामने आने लगेंगे।

07:56 (IST) 23 Nov 2024
Jharkhand Election Results 2024 LIVE: बाबू लाल मरांडी ने किया जीत का दावा

झारखंड BJP अध्यक्ष बाबू लाल मरांडी ने मतगणना शुरू होने के पहले ही यह दावा किया है कि बीजेपी की लीडरशिप वाला गठबंधन 51 से ज्यादा सीटें हासिल करेगा। बता दें कि राज्य में बहुमत का आंकड़ा 41 है।

Jharkhand Election Results 2024 LIVE: दो चरणों में हुई थी वोटिंग

झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य की सभी 81 सीटों पर दो फेज में वोटिंग हुई थी। पहला चरण 13 नवंबर को था, तो दूसरा चरण 20 नवंबर को हुआ था। इसमें जनता ने बढ़-चढ़कर मतदान किया था। प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला ईवीएम का बटन दबाकर किया था। अब थोड़ी देर में जनता का वो फैसला सबके सामने आ जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *