Home » Uncategorized » Gautam Adani Bribery Case: गौतम अडानी रिश्वत केस पर मची रार, बीजेपी और विपक्ष का एक दूसरे पर वार….

Gautam Adani Bribery Case: गौतम अडानी रिश्वत केस पर मची रार, बीजेपी और विपक्ष का एक दूसरे पर वार….

Gautam Adani Fraud Case: अडानी ग्रुप पर यूएस की कोर्ट में लगे जुर्माना और जारी हुए वारंट पर अब देश में जमकर राजनीति शुरू हो गई है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस मुद्दे पर अडानी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं और बीजेपी पर उन्हें बचाने का आरोप लगा रहे हैं. वहीं बीजेपी की तरफ से राहुल और कांग्रेस की तरफ से लगाए जा रहे आरोपों पर जवाब देते हुए कहा जा रहा है कि अडानी समूह  सिर्फ बीजेपी शासित राज्यों में काम नहीं करता बल्कि जिन राज्यों में विपक्ष की सरकार है वहां पर भी उसको काम दिया जा रहा है. विपक्ष  के नेताओं के साथ भी अडानी के अच्छे संबंध हैं, ऐसे में अडानी का नाम लेकर प्रधानमंत्री पर निशाना साधना सिर्फ उनकी निचली स्तर के राजनीति का हिस्सा है. दरअसल, अडानी समूह पर लगे आरोपों पर भाजपा महासचिव दुष्यंत गौतम ने पलटवार करते हुए कहा कि यह लोग सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर आरोप लगाने और कीचड़ उछालने का काम कर सकते हैं. जबकि इन्हीं की सरकार के प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने कहा था कि उनकी सरकार में कितना भ्रष्टाचार होता था कि ₹1 में से 15 पैसे ही गरीबों को मिल पाते थे. दुष्यंत गौतम ने कहा कि हकीकत यह है कि गौतम अडानी की तस्वीर प्रधानमंत्री के साथ ही नहीं बल्कि उनकी पार्टी के भी तमाम नेताओं के साथ हैं, उनके जीजा जी के साथ है तो उस पर चुप्पी क्यों साध लेते हैं. इतना ही नहीं बीजेपी महासचिव ने सवाल उठाते हुए पूछा कि जिस राज्य में उनकी सरकार है वहां पर भी गौतम अडानी को प्रोजेक्ट मिलते हैं, वहां पर भी गौतम अडानी काम करते हैं तो क्या उनको वह नजर नहीं आता, लेकिन क्योंकि सिर्फ मोदी के नाम पर राजनीति करनी है, इस वजह से प्रधानमंत्री पर और उद्योगपतियों पर बेबुनियाद आरोप लगाते हैं। यूएस की कोर्ट ने रिश्वत और धोखाधड़ी के आरोपों के बाद गौतम अडानी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. जिसके बाद अडानी को लेकर बीजेपी-कांग्रेस के बीच सियासी संग्राम छिड़ गई है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अडानी की गिरफ्तारी की मांग की है, वहीं, बीजेपी ने कांग्रेस शासित राज्यों में अडानी के प्रोजेक्ट पर सवाल उठाए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *