Home » Uncategorized » बृजलाल ठाकुर बने हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच के अध्यक्ष

बृजलाल ठाकुर बने हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच के अध्यक्ष

बिलासपुर : हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच का त्रिवार्षिक चुनाव घुमारवीं में आयोजित किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। यह चुनाव कर्म सिंह ठाकुर व सुभाष चंद की अध्यक्षता में हुए। पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर बृजलाल ठाकुर को अध्यक्ष व रूप चंद शर्मा को महासचिव चुना गया। नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल ठाकुर ने कर्मचारियों के हितों के लिए सतत प्रयास करने का संकल्प लिया। उन्होंने सरकार से लंबित मांगों को शीघ्र पूरा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 2016 से स्वीकृत वेतनमान व पेंशन लाभ अब तक नहीं मिले हैं। इसके साथ ही वित्तीय लाभों का एरियर, ग्रेच्युटी, लीव इनकैशमेंट, महंगाई भत्ता और चिकित्सा बिलों का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित किया जाए। बृजलाल ठाकुर ने यह भी कहा कि 65, 70 व 75 वर्ष की आयु पूरी करने वाले सेवानिवृत्त कर्मचारियों को संशोधित पेंशन पर 5%, 10% व 15% पेंशन वृद्धि तुरंत दी जाए।उन्होंने सचिवालय कर्मचारियों के साथ खड़ी सरकार की दमनकारी नीतियों की निंदा की और उनके समर्थन में मजबूती से खड़े रहने का आश्वासन दिया। मंच ने सरकार से सभी लंबित मांगों पर त्वरित कार्रवाई की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *