Home » Uncategorized » बैकुंठ चौदस पर शिव मंदिर में हुई 18 हजार अखरोटों की बारिश…

बैकुंठ चौदस पर शिव मंदिर में हुई 18 हजार अखरोटों की बारिश…

कांगड़ा: ऐतिहासिक शिव मंदिर बैजनाथ में बैकुंठ चौदस पर्व पर संध्या कालीन आरती के बाद 18 हजार अखरोटों की बारिश की गई। मंदिर में साएं कालीन भोलेनाथ जी की आरती के बाद मंदिर में स्थापित मां पीतांबरी देवी की बिशेष पूजा अर्चना पुजारियों द्वारा की गई। मंदिर पुजारी सुरेंद्र आचार्य, धर्मेंद्र शर्मा , मंदिर ट्रस्ट सदस्य घनश्याम अवस्थी, इंद्र नंदा, सुरेश फुंगरी, रमेश चड्ढा, मिलाप राणा, सर्वजीत डोहरू , मनी नंदा , सचिन अवस्थी सहित शिव भक्तों ने भाग लिया। उसके बाद पुजारियों द्वारा मंदिर के गुम्बद के ऊपर चढ़ कर 18 हजार अखरोटों को बारिश की। इन अखरोटों को प्रशाद के रूप में मंदिर परिसर, उद्यान में खड़े सैंकड़ों शिव भक्तों ने प्रसाद के रूप में ग्रहण किया। शिव भक्तों में इन अखरोट रूपी प्रसाद ग्रहण करने में होड़ मची रही। पूरा मंदिर परिसर भोलेनाथ के जयकारों से गूंजता रहा। यह अखरोट किसी के सिर पर किसी की पीठ पर गिर रहे थे। मगर शिव भक्त अखरोट रूपी प्रसाद ग्रहण करने में थे। शिव भक्त इस प्रसाद को ग्रहण करने के साथ साथ पूरा साल इन्हें समृद्धि के रूप में अपने घरों में भी संजो कर रखते हैं। देश भर में अपने ही अंदाज में हर वर्ष मनाए जाने वाले इस त्योहार की गरिमा ही अलग है ।बैकुंठ चौदस पर ऐतिहासिक शिव मंदिर बैजनाथ ही ऐसा मंदिर है जहां पर इस पर्व का आयोजन अनूठे रूप से मनाया जाता है।इस मन्दिर से हजारों अखरोटों की बारिश की जाती है। शिव मंदिर बैजनाथ में अखरोटों की बारिश करने का यह सिलसिला सैंकड़ों सालों से चला रहा है। पूर्व में मात्र 1 या 2 किलो अखरोट को मंदिर के नीचे से ही लोगों को वितरित किया जाता था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *