Home » Uncategorized » रिश्वत लेते पकड़े SHO और ASI को मिला पुलिस रिमांड, संपत्ति की होगी जांच…

रिश्वत लेते पकड़े SHO और ASI को मिला पुलिस रिमांड, संपत्ति की होगी जांच…

मंडी। मंडी जिले के पद्धर थाना के प्रभारी सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार और मानद एएसआई अश्वनी कुमार को विजिलेंस की टीम ने 15000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। विजिलेंस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस रिमांड पर लेने के लिए दोनों को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा। गवाली गांव के एक व्यक्ति के विरुद्ध पद्धर थाना में किसी व्यक्ति से पिटाई का मामला दर्ज हुआ है। वह लकड़ी बेचने का काम करता है। थाना प्रभारी उसका निपटारा करने के लिए शिकायतकर्ता से कई दिनों से पैसे की मांग कर रहा था।

शिकायतकर्ता ने विजिलेंस से की शिकायत

थाना प्रभारी मामले का निपटारा करने के लिए शिकायतकर्ता से कई दिनों से पैसे की मांग कर रहा था। इस मामले में मानद एएसआई अश्वनी कुमार थाना प्रभारी को सहयोग कर रहा था। अश्वनी कुमार भी पद्धर थाना में सेवारत है। बार बार पैसे की मांग करने पर शिकायतकर्ता ने मामला विजिलेंस के संज्ञान में लाया। गवाली गांव के एक व्यक्ति की शिकायत निपटाने के लिए दोनों ने पैसे मांगे थे। शिकायतकर्ता को थाना प्रभारी ने पैसे लेकर अपने आवास पर बुलाया था। शिकायत मिलने पर विजिलेंस ने दोनों अधिकारियों को रंगे हाथ दबोच लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *