
जम्मू कश्मीर विधानसभा में अनुच्छेद 370 को लेकर काफी बवाल हुआ। बात हाथापाई तक पहुंच गई। हालात ऐसे हो गए कि मार्शलों को बीच-बचाव करने के लिए आना पड़ा। इंजीनियर राशिद के भाई और लेंगेट से विधायक खुर्शीद अहमद शेख द्वारा अनुच्छेद 370 पर बैनर दिखाए जाने के बाद हंगामा हुआ था। जिसके भाजपा भाजपा ने कहा कि जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 की वापसी नहीं होगी। आज विधानसभा में संविधान का गला घोंटा गया है। भाजपा का दावा है कि अनुच्छेद 370 हटने के भाजपा जम्मू कश्मीर में आतंकी घटनाओं में कमी आई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने कहा, ‘मैं इंडिया गठबंधन के नेताओं से पूछना चाहती हूं कि कांग्रेस, एनसी (नेशनल कॉन्फ्रेंस) को संसद और सुप्रीम कोर्ट के फैसले की अवहेलना और अपमान करने का अधिकार किसने दिया? मैं इंडिया गठबंधन के नेताओं को आश्वस्त करना चाहती हूं कि अनुच्छेद 370 को बहाल नहीं किया जाएगा। लेंगेट से विधायक खुर्शीद अहमद शेख द्वारा अनुच्छेद 370 पर बैनर दिखाए। विपक्ष के नेता सुनील शर्मा ने इस पर आपत्ति जताई। बैनर को देखकर भाजपा के विधायक भड़क गए और उन्होंने उनके हाथ से उस पोस्टर को छीन लिया। भाजपा विधायकों ने शेख खुर्शीद के हाथ से पोस्टर लेकर उसे फाड़ दिया। इस दौरान हाथापाई होने लगी और जमकर हंगामा हुआ। जम्मू कश्मीर विधानसभा में हंगामा और हाथापाई के बाद सदन की कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई। सदन स्थगित होने के बाद भी भाजपा सदस्यों ने अपना विरोध जारी रखा। भाजपा ने सुरक्षा पर आवाज उठाई कि ऐसी चीजों को कैसे अनुमति दी जाती है।





