Home » Uncategorized » हिमाचल प्रदेश की सहकारी समितियों में माइक्रो एटीएम की सुविधा शुरू

हिमाचल प्रदेश की सहकारी समितियों में माइक्रो एटीएम की सुविधा शुरू

शिमला: हिमाचल प्रदेश में सहकारी समितियों में अब माइक्रो एटीएम की सुविधा उपलब्ध होगी। यह सुविधा केंद्र सरकार की ओर से प्रदान की जा रही है। सहकारी समितियों में माइक्रो एटीएम के माध्यम से लोग अपने खातों से पैसे निकाल सकेंगे। इस सुविधा के शुरू होने से लोगों को बैंकों की भीड़ से निजात मिलेगी और उन्हें अपने खातों से पैसे निकालने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। माइक्रो एटीएम की सुविधा उन सहकारी समितियों में उपलब्ध होगी जो ग्रेड ए और बी में काम कर रही हैं और जिनका कारोबार लगभग एक से 2 करोड़ का है।

Leave a Comment