Home » Uncategorized » ई-रिक्शा का लोन नहीं चुका पाने पर युवक ने खाया जहर, बचा हुआ मां ने निगला, दोनों की मौत

ई-रिक्शा का लोन नहीं चुका पाने पर युवक ने खाया जहर, बचा हुआ मां ने निगला, दोनों की मौत

यूपी के फतेहपुर में सोमवार सुबह ई-रिक्शा के लिए लिया गया लोन चुकाने में हो रही दिक्कत से परेशान होकर 24 वर्षीय युवक ने जहर खा लिया। घटना का पता चलते ही 50 वर्षीय मां मंजू शुक्ला ने बेटे के पास पड़ा बचा हुआ जहर निगल लिया। पड़ोसी दोनों को अस्पताल ले गए जहां दोनों की मौत हो गई। बेटा ही मां का सहारा था। उनके पास न तो खुद का घर था न ही खेत। बेटे ने लोन पर ई-रिक्शा लिया था लेकिन किस्तें नहीं चुका पाने से वह तनाव में था। पुलिस तक मामला तब पहुंचा जब रिश्तेदार दोनों का अंतिम संस्कार कर चुके थे। कुलखेड़ा गांव में मंजू शुक्ला अपने बेटे विकास के साथ भिखारी लाल मिश्रा के खाली पड़े आवास में कुछ सालों से रह रहीं थीं। मंजू के पति राजू शुक्ला की तीन वर्ष पहले मौत हो चुकी है। विकास ने लोन से ई-रिक्शा खरीदा था लेकिन पिछले कुछ माह से किस्तें नहीं चुका पा रहा था। जिसका दबाव बढ़ता जा रहा था।

पड़ोसियों के अनुसार गृहस्थी के खर्चों के लिए मां-बेटे में अक्सर कहासुनी होती थी। सोमवार को भी दोनों में कहासुनी हुई। जिसके बाद बेटे ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर मां को जानकारी हुई तो उसने भी बचा हुआ जहर खा लिया। पड़ोसियों ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। हालांकि तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों ने मृतकों के रिश्तेदारों से ग्रामीणों की मौजूदगी में लिखापढ़ी कराई जिसके बाद अंतिम संस्कार कर दिया। सीओ होरी लाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। ग्राम प्रधान कृष्णा तिवारी का कहना है कि मां-बेटों में अक्सर कहासुनी होती थी, हो सकता है इसी के चलते जान दे दी हो।

Leave a Comment

[adsforwp id="47"]