Home » Uncategorized » Indo-Canada dispute: ‘ऐसी कायराना हरकतें भारत..’, कनाडा में हिंदू मंदिर पर हमले को लेकर बोले पीएम मोदी

Indo-Canada dispute: ‘ऐसी कायराना हरकतें भारत..’, कनाडा में हिंदू मंदिर पर हमले को लेकर बोले पीएम मोदी

दिल्ली: पीएम मोदी ने कनाडा में मंदिर पर हमले के मामले की निंदा की है और इसे निंदनीय बताया है, उन्होंने कहा कि हिंसा की ऐसी हरकतें भारत के संकल्प को कभी कमजोर नहीं कर पाएंगी, पीएम मोदी ने कहा कि ऐसी हरकतें भारत के संकल्प को नहीं तोड़ पाएंगी, प्रधानमंत्री ने यह भी उम्मीद जताई कि कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो इस मामले में सकारात्मक कदम उठाएंगे। गौरतलब है कि कनाडा और भारत के बीच चल रहे विवाद पर पीएम मोदी का यह पहला बयान है, उन्होंने एक्स- पर एक पोस्ट में कहा कि मैं कनाडा में एक हिंदू मंदिर पर जानबूझकर किए गए हमले की कड़ी निंदा करता हूं। हमारे राजनयिकों को डराने की कायराना कोशिशें भी उतनी ही भयावह हैं। हिंसा की ऐसी हरकतें भारत के संकल्प को कभी कमजोर नहीं कर पाएंगी। हम उम्मीद करते हैं कि कनाडा सरकार न्याय सुनिश्चित करेगी और कानून के शासन को बनाए रखेगी।

विपक्षी नेताओं ने भी की हमले की निंदा

ब्रैम्पटन में हिंदू सभा मंदिर पर हाल ही में हुए हमले की विपक्षी नेता पियरे पोइलीवरे सहित कनाडाई राजनेताओं ने भी निंदा की है. इस बीच, ओटावा में भारतीय उच्चायोग ने भी सोमवार को एक कड़ा बयान जारी कर ब्रैम्पटन के हिंदू सभा मंदिर पर ‘भारत-विरोधी’ तत्वों द्वारा किए गए हालिया हमले की निंदा की. इस घटना ने हिंदू सभा मंदिर और भारतीय वाणिज्य दूतावास द्वारा सह-आयोजित एक कांसुलर कार्यक्रम को बाधित कर दिया है.

खालिस्तान का समर्थन करते रहे हैं ट्रूडो

हालांकि ट्रूडो को अक्सर खालिस्तान का समर्थन करते हुए देखा गया है. खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड को लेकर बिना सबूत भारत पर आरोप लगाने वाले कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारत-कनाडा रिश्तों को भारी क्षति पहुंचाई है. भारत ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया और अपने 6 राजनयिकों को वापस बुला लिया. भारत ने कई कनाडाई राजनयिकों को देश से निष्कासित भी कर दिया।

Leave a Comment

[adsforwp id="47"]