जल्द ही दिवाली का त्यौहार आने वाला हैं। दिवाली की रात धन की देवी मां लक्ष्मी और भगवान गणेश जी की पूजा की जाती है। सभी लोगो के घरों की सफाई जोरों से चल रही है। कहीं साफ सफाई का काम चल रहा तो कई लोग शॉपिंग में लगे है। दिवाली मतलब खूब सारी मस्ती और ढेर सारे स्वादिष्ट पकवान बनाये जाते हैं। इस माह की 31 तारीख को दिवाली त्यौहार मनाया जाएगा। दिवाली का त्योहार देशभर में बड़े ही उत्साह और उमंग से मनाया जाता है।
पंचांग के अनुसार, हर साल दीपोत्सव 5 दिवसीय का होता हैं। लेकिन इस बार दो अमावस्या होने के कारण पांच दिवसीय दीपोत्सव छह दिन तक मनाया जाएगा। बता दें दीपोत्सव की शुरुआत 29 अक्टूबर मंगलवार से होगी। 29 अक्टूबर को धन्वंतरी जयंती के साथ खरीददारी का महामुहूर्त भी रहेगा। धन्वंतरी पूजा के साथ प्रदोष व्रत भी किया जाएगा। वहीं 30 अक्टूबर बुधवार को नरक चतुर्दशी का पर्व मनाया जाएगा। इसे रूप चतुर्दशी, छोटी दीपावली, दक्षिणी दीपावली के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन दक्षिण दिशा में चतुर्मुखी दीपक जलाने से मृत्यु भय, संकट, पीड़ा से मुक्ति प्राप्त होती है।
31 अक्टूबर को मनाया जायेगा दीपोत्सव का पर्व-
बता दें 31 अक्टूबर को दीपावली का त्योहार मनाया जाएगा। अमावस्या तिथि 31 अक्टूबर को दोपहर 2:42 दिन से शुरू होगी एवं लक्ष्मी पूजा प्रतिष्ठानों, कारखानों में प्रारंभ हो जाएगी। फिर देव स्थान, गृहस्थजन प्रदोषकाल सूर्यास्त के बाद दीपोत्सव मना सकेंगे। इस दिन प्रादुर्भाव के समय ईशान कोण एवं घर के बाहर दीपक लगाना शुभकारी होता है। साथ ही 1 नवंबर 2024, अन्नकूट व गोवर्धन पूजा 2 नवंबर 2024 और भैयादूज 3 नवंबर 2024 के साथ ही इस महापर्व का सामापन हो जाएगा।





