Home » Uncategorized » एचआरटीसी वोल्वो की जगह चलाएगा अब 30 लग्जरी इलेक्ट्रिक बसें….

एचआरटीसी वोल्वो की जगह चलाएगा अब 30 लग्जरी इलेक्ट्रिक बसें….

शिमला: हिमाचल प्रदेश को हरित राज्य बनाने के लिए एचआरटीसी लग्जरी इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू करने जा रहा है। परिवहन निगम ने 30 इलेक्ट्रिक लग्जरी बसों की खरीद प्रक्रिया शुरू कर दी है। देश में बंगलूरू के बाद हिमाचल में बिजली से चलने वाली बसों का संचालन शुरू होगा। एचआरटीसी टाइप-3 श्रेणी की लग्जरी बसें खरीद रहा है। एक बार चार्ज करने के बाद बस 250 किमी तक दूरी तय करेगी। पहले चरण में शिमला, धर्मशाला और मनाली से दिल्ली, कटड़ा और हरिद्वार के लिए इलेक्ट्रिक लग्जरी बस सेवा शुरू करने पर विचार चल रहा है। अभी इन रूटों पर चल रही वोल्वो को इलेक्ट्रिक बसों से रिप्लेस करने की योजना है।

शिमला-दिल्ली रूट के लिए करनाल के पास चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने का प्रस्ताव है। इलेक्ट्रिक लग्जरी बसें चलाने से जहां पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी वहीं वित्तीय संकट से जूझ रहे निगम के लिए बसों के संचालन का खर्चा (रनिंग कॉस्ट) भी कम होगा। दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट और एनजीटी के आदेशों पर बीएस-4 श्रेणी की बसों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। आदेशों के चलते एचआरटीसी दिल्ली रूट पर पुरानी वोल्वो नहीं चला पाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *