Home » Uncategorized » जाम में फंसी एंबुलेंस, 30 मिनट तक सायरन से गूंजता रहा जोगिंद्रनगर शहर

जाम में फंसी एंबुलेंस, 30 मिनट तक सायरन से गूंजता रहा जोगिंद्रनगर शहर

जोगिंद्रनगर (मंडी)। मंडी-पठानकोट हाईवे पर सोमवार को त्योहारी सीजन के चलते शहर में भारी भीड़ और वाहनों की आवाजाही के कारण गंभीर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस दौरान लगभग 30 मिनट तक एक अस्पताल की एंबुलेंस फंसी रही। इस दौरान मरीज की हालत बिगड़ने का खतरा बढ़ गया। एंबुलेंस का सायरन पूरे शहर में गूंजता रहा। मगर एंबुलेंस को जाम से निकालना चुनौतीपूर्ण हो गया। जोगिंद्रनगर बाजार के स्थानीय कारोबारी अपनी दुकानें छोड़कर एंबुलेंस को निकालने के प्रयास में सड़क पर उतरे, लेकिन सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें और मालवाहक वाहनों के फंसने के कारण एंबुलेंस को निकाल पाना उनके लिए एक चुनौती साबित हुआ। मौके पर तैनात पुलिस थाना के सब इंस्पेक्टर मुंशी राम और यातायात पुलिस के जवानों ने भी एंबुलेंस को निकालने की पूरी कोशिश की, लेकिन स्थिति को नियंत्रित करना मुश्किल हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *