Home » Uncategorized » पुलिस स्मृति दिवस पर नाहन में आयोजित हुई स्मृति परेड़, शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि

पुलिस स्मृति दिवस पर नाहन में आयोजित हुई स्मृति परेड़, शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि

नाहन : आज नाहन में “पुलिस स्मृति दिवस” के अवसर पर, पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवानों ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए उन शहीद जवानों को सम्मानित किया, जिन्होंने देश की सेवा में अपने प्राणों की आहुति दी। यह आयोजन पुलिस लाइन नाहन में स्मृति परेड़ के रूप में आयोजित किया गया।

इस समारोह में जिला सिरमौर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा, उप-पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) रमाकांत ठाकुर, और अन्य पुलिस जवान शामिल हुए। सभी ने गत वर्ष शहीद हुए पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। पुलिस स्मृति दिवस” के उपलक्ष में, 21 अक्तूबर से 27 अक्तूबर 2024 तक पूरे सप्ताह को “पुलिस कल्याण सप्ताह” के रूप में मनाया जा रहा है। इस दौरान पुलिस जवानों का मनोबल बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रकार की खेलकूद, वाद-विवाद प्रतियोगिताएं और अन्य कल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *