Home » Uncategorized » मुंबई: सीएम आवास के पास मर्सिडीज ने 21 साल के युवक को कुचला, मौत; आरोपी कार चालक फरार

मुंबई: सीएम आवास के पास मर्सिडीज ने 21 साल के युवक को कुचला, मौत; आरोपी कार चालक फरार

Oplus_131072

Thane Hit and Run Case: महाराष्ट्र के ठाणे में हिट-एंड-रन का एक मामला सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार कार ने एक बाइक चालक को टक्कर मार कर उड़ा दिया. इस घटना में 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई है. घटना के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया. अब पुलिस उसकी तलाश में जुटी है. नौपाड़ा पुलिस ने ड्राइवर को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है. यह दुर्घटना ठाणे के नितिन जंक्शन पर हुई. मृतक की पहचान वागले एस्टेट निवासी 21 वर्षीय दर्शन शशिधर हेगड़े के रूप में हुई है. पीड़ित दर्शन हेगड़े वागले एस्टेट में संत ज्ञानेश्वर साईकृपा सदन चॉल का निवासी था.

देर रात हुआ हादसा
यह घटना सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात करीब 1:50 पर हुई. जब तेज रफ्तार कार ने दर्शन की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिसके चलते वह जमीन पर गिर गया और उसे गंभीर चोटें आईं।

देर रात खाना खरीदने निकला था युवक
दर्शन वागले एस्टेट से लौटकर अपने बड़े भाई की मोटर साइकिल पर सवार होकर जा रहा था. वह खाना खरीदने गया था. नितिन जंक्शन से गुजरते समय, नासिक हाईवे पर मुंबई की ओर तेज रफ्तार से जा रही एक गाड़ी, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर MH 02 BK 1200 था, उसने बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया. नौपाड़ा पुलिस स्टेशन ने अज्ञात शख्स के खिलाफ बीएनएस की धारा 106 (2), 281 और 125 (बी) और मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस फिलहाल इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और आरोपी चालक की पहचान करने और उसे पकड़ने के लिए जांच शुरू कर दी है. आरोपी कार ड्राइवर की तलाश कर यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि क्या वह नशे में था? क्योंकि यह हिंट एंड रन केस के साथ ड्रिंक एंड ड्राइव का केस भी हो सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *