Home » Uncategorized » Diwali 2024: दिवाली की सफाई में इन चीजों का मिलना है बेहद शुभ, छूमंतर हो जाती है पैसों की तंगी!

Diwali 2024: दिवाली की सफाई में इन चीजों का मिलना है बेहद शुभ, छूमंतर हो जाती है पैसों की तंगी!

Diwali 2024 Upay: दशहरा के जाते ही दीपों का त्योहार दिवाली को लेकर हर घर में तैयारियां शुरू हो जाती हैं. अक्सर लोग दिवाली आने से कई दिन पहले से ही घरों की सफाई करने लगते हैं और फिर सजावट की जाती है. बाजारों में दिवाली पर खूब रौनक देखने को मिलती है. दिवाली आने में कुछ ही दिन बाकी हैं. इस साल दिवाली 31 अक्टूबर या 1 तारीख को मनाई जाएगी. हालांकि, इस बार दिवाली की तारीख को लेकर कंफ्यूजन बना हुआ है.

वास्तु शास्त्र और ज्योतिष में दिवाली की सफाई से जुड़ी खास बातें बताई गई हैं. इसके अनुसार अगर दिवीली की सफाई के दौरान कुछ खास चीजों का मिलना शुभ माना जाता है. इन चीजों का मिलना संकेत देता है कि आप पर मां लक्ष्मी मेहरबान हैं और आपको आने वाले समय में खूब धन लाभ होने वाला है. आइए जानते हैं कि दिवाली की सफाई में किन चीजों का मिलना शुभ होता है.

इन चीजों का मिलना है शुभ

पैसों का मिलना – कई बार हम कपड़ों के जेब या पर्स में पैसे रखकर भूल जाते हैं. अगर आपको दिवाली की सफाई में ऐसे ही पैसे रखे मिलें तो ये आप पर मां लक्ष्मी की कृपा का संकेत है. इससे जल्द ही घर में धन आएगा।

शंख या कौड़ी – दिवाली की सफाई में अगर आपको शंख या कौड़ी मिल जाए तो ये बहुत ही अद्भुत शुभ संकेत है. कौड़ी मिलने पर आपको अपार धन-वैभव के साथ पद-प्रतिष्ठा मिलने वाली है।

मोरपंख – दिवाली की सफाई में मोरपंख मिलना काफी शुभ होता है. ये जीवन की समस्याओं के दूर होने का इशारा है. साथ ही आपको धन लाभ होगा और जीवन में मिठास आने वाली है.

चावल (अक्षत) – चावल का संबंध धन-विलासिता देने वाले शुक्र ग्रह और मां लक्ष्मी से होता है. वहूीं, हिंदू धर्म में पूजा-पाठ बिना अक्षत के पूरा नहीं होता है. दिवाली की सफाई में किसी डब्बे आदि में चावल मिलना सौभाग्य और धन आगमन का इशारा है.

लाल रंग का कपड़ा – धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा में लाल रंग का कपड़ा या चुनरी बिछाना शुभ माना जाता है, क्योंकि लाल रंग मां लक्ष्मी को प्रिय है. दिवाली की सफाई में लाल कपड़ा या लाल चुनरी का मिलना अच्छे दिन आने का संकेत देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *