Home » Uncategorized » सुबह या शाम खाली पेट अनुलोम-विलोम जरूरी : डाॅ. गोरा

सुबह या शाम खाली पेट अनुलोम-विलोम जरूरी : डाॅ. गोरा

कांगड़ा: योग शरीर के संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। नियमित योगाभ्यास से छोटी से बड़ी कई बीमारियों से शरीर का बचाव किया जा सकता है। यह बात डॉ. ममता गोरा ने जवाली में आयुष विभाग हिमाचल प्रदेश के तत्वावधान चल रहे मासिक सर्वोदय योग शिविर के दौरान कही। इस शिविर का समापन 31 अक्तूबर को होगा। डॉ. ममता ने कहा कि अनुलोम-विलोम का रेगुलर अभ्यास करने से हम प्राकृतिक तरीके से खुद को शुद्ध कर पाते हैं। आप इससे खुद को नेचुरली तरीके से स्वस्थ रख सकते हैं। इससे न सिर्फ फेफड़ों से जुड़ी समस्याएं दूर होती है, बल्कि यह हमारे हार्ट को भी सुरक्षित रखने में मदद करता है। हमें सुबह या शाम खाली पेट अनुलोम-विलोम जरूर करना चाहिए। हमारा शरीर तीन दोषों कफ, पित्त और वायु का घर होता है, जिससे हमें तरह-तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि दस मिनट तक इसका अभ्यास सुबह या शाम खाली पेट कर सकते हैं। सुबह पांच-दस बार इसका अभ्यास नियमित रूप से करना चाहिए। अनुलोम-विलोम प्राणायाम के अभ्यास से हम अतिरिक्त शुद्ध वायु भीतर लेते हैं और कार्बन डाइऑक्साइड यानी दूषित वायु बाहर निकाल देते हैं। इससे रक्त की शुद्धि होती है। इस मौके पर जवाली के पार्षद तिलक राज रपोत्रा, डॉ. मनोज रपोत्रा, डॉ. शिल्पी, डॉ. मेघना कश्यप, जवाली मेहरा महासभा के प्रधान शेर सिंह रपोत्रा, डॉ. दीपक, डॉ रवीश मल्होत्रा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *