Home » Uncategorized » आज का राशिफल, 12 अक्टूबर 2024: दशहरे पर बना अमला योग मिथुन, कर्क और तुला राशि को दे रहा विजय विभूति और सुख समृद्धि

आज का राशिफल, 12 अक्टूबर 2024: दशहरे पर बना अमला योग मिथुन, कर्क और तुला राशि को दे रहा विजय विभूति और सुख समृद्धि

Aaj Ka Rashifal, 12 October 2024: 12 अक्टूबर दिन शनिवार को चंद्रमा का संचार श्रवण नक्षत्र से शनि की राशि मकर में हो रहा है। चंद्रमा के इस गोचर से आज अमला नामक शुभ योग बन रहा है। इस योग के शुभ प्रभाव से आज विजयदशमी का दिन मिथुन, कर्क और तुला राशि के जातको के लिए लाभकारी रहेगा। आइए जानते हैं आज का मेष से मीन तक सभी राशियों का दिन कैसा रहेगा, जाने आज का राशिफल।

​मेष राशि वालों को गिफ्ट मिल सकता है

​मेष राशि वालों को गिफ्ट मिल सकता है

मेष राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आज आपको दूसरों की मदद करने में आत्मिक खुशी मिलेगी। आप सामाजिक और धार्मिक कार्यो में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिसका आपको फायदा जरूर मिलेगा। संतान पक्ष की और से आपको आज खुशी मिलेगी। आपको आज भाग्य जीवनसाथी से गिफ्ट मिलेगा। आप मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे।

आज भाग्य 93% आपके पक्ष में रहेगा। ब्राह्मण को अन्न का दान दें।

​वृषभ राशि वाले लाभ पाएंगे

​वृषभ राशि वाले लाभ पाएंगे

वृषभ राशि के लिए आज विजयादशमी का दिन विजय दिलाने वाला रहेगा। आज आप धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और इस पर कुछ धन भी खर्च होगा। आज परिवार के सदस्यों से आपका तालमेल बना रहेगा। शाम के समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में शामिल हो सकते हैं। विवाह योग्य लोगों के लिए आज विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे। अगर आपका अपने परिवार के किसी सदस्य के साथ विवाद चल रहा है तो वह दूर हो सकता है।

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। लाल चंदन का तिलक लगाएं।

​मिथुन राशि वालों का जीवन प्रेमपूर्ण रहेगा

​मिथुन राशि वालों का जीवन प्रेमपूर्ण रहेगा

मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन आनंददायक रहेगा। आज आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई सरप्राइज प्लान कर सकते हैं, जिससे आपके बीच मधुर संबंध बना रहेगा। आज पिता से आपको आशीर्वाद और लाभ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको आज सफलता मिलेगी। आज सायंकाल के समय किसी प्रिय एवं वरिष्ठ व्यक्ति के दर्शन से आपका मनोबल बढ़ेगा। आपको आज भाई बहनों से भी सहयोग मिलेगा।

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। जरूरतमंदों को अन्न का दान करें।

​कर्क राशि वालों को धन मिलेगा

​कर्क राशि वालों को धन मिलेगा

कर्क राशि के लिए आज विजयदशमी का दिन लाभदायक रहेगा। आज अचानक बड़ी मात्रा में धन हाथ में आने से आपको खुशी मिलेगी। आपका लंबे समय से रुका हुआ काम भी आज पूरा हो सकता है। विवाह योग्य जातको के विवाह की बात फाइनल हो सकती है। अगर आपने कारोबार में नई योजनाएं बनाई हैं तो आज उसमें सफलता मिलेगी। जो लोग आज यात्रा पर जा रहे हैं उनकी यात्रा आज सुखद और सफल रहेगी।

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल को जल देना लाभप्रद रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *