Home » Uncategorized » राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में गीता आदर्श विद्यालय की जागृति ने प्राप्त किया प्रथम स्थान….

राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में गीता आदर्श विद्यालय की जागृति ने प्राप्त किया प्रथम स्थान….

सोलन: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थिएटर में मंगलवार को 73 में वन्यजीव सप्ताह के समापन समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पी एन एन एम गीता आदर्श विद्यालय की कक्षा 11वीं कॉमर्स की छात्रा जागृति को राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया। 20 सितंबर 2024 को चित्रकला स्पर्धा के प्रथम चरण में जागृति ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया था तदुपरांत राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा के बल पर प्रथम स्थान की दावेदार रही। माननीय मुख्यमंत्री द्वारा पुरस्कार के रूप में जागृति को स्मृति चिह्न, प्रमाण पत्र तथा ₹7000 की नगद राशि प्रदान की गई।विद्यार्थी की इस शानदार उपलब्धि के लिए विद्यालय के प्रधान एल के बंसल, गणमान्य सदस्य, विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. स्नेह शर्मा, सह प्रधानाचार्या पंपोश गुप्ता ,अध्यापक गण ने जागृति तथा विद्यार्थी के माता-पिता को हार्दिक शुभकामनाएं तथा बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *