Home » Uncategorized » धर्मपुर में रामलीला में सीता स्वयंवर का हुआ मंचन…

धर्मपुर में रामलीला में सीता स्वयंवर का हुआ मंचन…

सोलन: रामलीला क्लब और हिंदू जागरण धर्मपुर की ओर से आयोजित लीला में सीता स्वयंबर और लक्ष्मण-परशुराम संवाद का मंचन किया। रामलीला के पहले दृश्य में जनक दरबार दिखाया गया। जहां पर सीता स्वयंबर के लिए कई राजकुमार आए थे। इसमें प्रभु श्रीराम और लक्ष्मण भी पहुंचे थे। राजा जनक की शर्त थी कि जो शिव धनुष को उठाकर चिल्ला चढ़ाएगा उसके साथ सीता का विवाह होगा। इस दौरान आए राजकुमारों ने एक-एक कर शिव धनुष को उठाने का प्रयास किया। लेकिन कोई भी धनुष नहीं उठा सका। ऐसा होता देख राजा जनक को गुस्सा आ गया और उन्होंने कहा कि पृथ्वी पर ऐसा कोई वीर नहीं है जो धनुष पर चिल्ला नहीं चढ़ा सकता। यह शब्द बोलते ही लक्ष्मण गुस्सा गए और कहा कि भाई राम अभी यहां बैठे है। इसलिए ऐसी बाते कहना गलत है। इसके बाद श्रीराम शिव धनुष पर माथा टेक कर चिल्ला चढ़ाते है और पूरा पंडाल जयकारों से गूंज उठता है। इतने में परशुराम वहां पहुंचते है और शिव धनुष को देख अचंभित हो उठते है। इस दौरान लक्ष्मण और परशुराम संवाद का दृश्य भी दिखाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]