Home » Uncategorized » स्नेक कैचर ने अजगर से उगलवाया गाय का बछड़ा, घटना का वीडियो वायरल

स्नेक कैचर ने अजगर से उगलवाया गाय का बछड़ा, घटना का वीडियो वायरल

ऊना : आपने अजगर से जुड़े कई वीडियो देखे होंगे, लेकिन अजगर द्वारा निगले गए ग्रास को उगलते हुए शायद ही देखा होगा। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला से अजगर का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सामने आया है। ग्रामीणों में उस समय हड़कप मच गया जब एक विशालकाय अजगर ने नील गाय के बच्चे को निगल लिया।  स्थानीय लोगों ने तुरंत पंजाब के स्नेक कैचर को इसकी सूचना दी। स्नेक कैचर तुरंत मौके पर पहुंचे और अजगर को काबू कर लिया। अजगर की जांच के दौरान यह पाया गया कि उसने किसी बड़े जीव को निगल लिया था। कुछ देर के प्रयास के बाद, अजगर ने पेट से नील गाय के बच्चे को उगल दिया। इसके बाद अजगर को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया था। दुर्भाग्य की बात यह है कि गाय के बच्चे को सुरक्षित नहीं बचाया जा सका। यह घटना शुक्रवार सुबह हिमाचल प्रदेश के ऊना जनपद के उपमंडल हरोली के ललड़ी गांव में घटित हुई।इस दुर्लभ मंजर को देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें अजगर द्वारा निगले गए नील गाय के बच्चे को बाहर निकालते हुए देखा जा सकता है। यह अनोखी घटना न केवल स्थानीय लोगों के लिए, बल्कि पूरे इलाके के लिए एक चौंकाने वाला दृश्य बन गई है। इस घटना को देखकर लोग हैरान हैं, और सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से फैल रहा है, जिससे यह चर्चा का विषय बन गया है।

Leave a Comment