Home » Uncategorized » नही रहे भारतीय जनता पार्टी सोलन जिला के उपाध्यक्ष हीरा नंद शर्मा….

नही रहे भारतीय जनता पार्टी सोलन जिला के उपाध्यक्ष हीरा नंद शर्मा….

सोलन: आज भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हीरा नंद शर्मा का आकस्मिक निधन हो गया। वे 70 वर्ष के थे। वहीं वर्तमान में वह भारतीय जनता पार्टी जिला सोलन के उपाध्यक्ष पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। इसके साथ वह खलोगड़ा कृषि सेवा सहकारी सभा सीमित के भी निदेशक थे। आपको बता दें कि पूर्व में वह पार्टी के विभिन्न पदों पर भी काम कर चुके है। उनकी आकस्मिक निधन से परिवार व भारतीय जनता पार्टी को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती। वहीं उनके दाह संस्कार में पूर्व मंत्री डॉक्टर राजीव सैजल सहित कसौली मंडल के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे। उनके पार्थिव शरीर पर पार्टी के ध्वज के साथ नम आंखों से श्रद्धांजलि दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *