कुल्लू : केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्रालय ने औट-लुहरी-सैंज राष्ट्रीय राजमार्ग के मध्य 10280 फीट की उंचाई पर जलोड़ी दर्रे के नीचे बन रही 4.2 किलोमीटर डबल लेन जलोड़ी जोत सुरंग में कार्य कर रही कंपनी को देरी करने पर एक प्रतिशत पेनल्टी लगाई गई है। इतना ही नहीं कंपनी को जल्द कार्य करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। इसके अलावा टनल की अलाइमेंट का कार्य भी फिर से किया जाना है। हालांकि शोझा गांव के लोगों का जो आरोप था कि टनल बनने से उनका नुकसान होगा। इसको भी केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्रालय ने नकार दिया है।





